• As Well As साथ ही
As Well As (साथ ही साथ / तथा)

दो चीजों, व्यक्तियों या क्रियाओं को जोड़ने के लिए 'and' की तरह प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण (Examples)
1. She is smart as well as hardworking. (वह होशियार होने के साथ-साथ मेहनती भी है।)
2. He plays football as well as cricket. (वह क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल भी खेलता है।)
3. Ram as well as his friends came. (राम तथा उसके दोस्त आए।)
4. I need time as well as money. (मुझे समय के साथ-साथ पैसों की भी जरूरत है।)
5. The house is big as well as beautiful. (घर बड़ा होने के साथ-साथ सुंदर भी है।)

उच्चारण (Pronunciation)
As Well As - ऐज़ वेल ऐज़