Past Tense
1 - Past Indefinite Tense
जो काम बीते हुए समय (Past) में पूरा हो गया या खत्म हो गया, उसे बताने के लिए हम Past Indefinite का प्रयोग करते हैं।
इस Tense का उपयोग उन कामों के लिए किया जाता है जो:
- अतीत की घटना (Past Event) को दर्शाते हैं (जैसे- मैंने कल उसे देखा)।
- अतीत की आदत (Past Habit) बताते हैं (जैसे- वह बचपन में क्रिकेट खेलता था)।
- पूरा हुआ कार्य (Completed Action) जो अभी से पहले खत्म हुआ हो।
इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में ता था, ती थी, ते थे या फिर क्रिया के अंत में आ, ई, ए की ध्वनि आती है (जैसे- गया, आई, सोए)।
जैसे - उसने पत्र लिखा। हम कल बाज़ार गए। वह यहाँ आता था।
Verb (क्रिया): साधारण वाक्यों (Affirmative) में Verb की V2nd (Second Form) का प्रयोग होता है। जैसे - went, ate, made, drank, read, etc. More
Helping Verb (सहायक क्रिया):
Did - इसमें केवल एक ही Helping Verb 'did' का उपयोग होता है (Negative और Interrogative वाक्यों में)।
- सभी के साथ (I, We, You, They, He, She, It, Name): did
Present Perfect और Past Indefinite में अंतर:
अक्सर लोग इन दोनों में कंफ्यूज हो जाते हैं। इसे ऐसे समझें:
- Present Perfect: जब काम का असर अभी भी हो या वह अभी-अभी खत्म हुआ हो। (इसमें 'है' आता है)।
उदाहरण: मैंने खाना खा लिया है। (I have eaten) - Past Indefinite: जब काम बीते हुए समय में खत्म हो गया और उसका वर्तमान से संबंध न हो। (इसमें 'है' नहीं आता)।
उदाहरण: मैंने खाना खाया। (I ate)
आसान तरीका: यदि वाक्य में बीते हुए समय का जिक्र हो (जैसे- Yesterday, Last year, 2 hours ago), तो हमेशा Past Indefinite (V2) का ही प्रयोग करें।
ध्यान रखें: जब वाक्य में 'Did' लग जाता है (Negative और Interrogative में), तब Verb की Second Form बदलकर फिर से V1st (First Form) हो जाती है।
Structure Rule (नियम):
Subject + V2nd + Object
नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए है।
Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों से पता चलता है कि कोई काम बीते हुए समय (Past) में पूरा हुआ। ये सीधे और सकारात्मक वाक्य होते हैं। इनमें 'नहीं' या 'प्रश्न' का प्रयोग नहीं होता।
पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'आ', 'ई', 'ए' की ध्वनि आती है या 'था', 'थी', 'थे', 'या', 'यी' आदि शब्द आते हैं। (जैसे: गया, खाया, पढ़ा)
इसमें हम किसी भी Helping Verb का प्रयोग नहीं करते, बल्कि सभी Subjects के साथ Verb की Second Form (V2nd) का प्रयोग करते हैं।
जैसे - I went, He ate, They played, etc.
नियम याद रखें: (Subject + V2nd + Object)
- चाहे Subject Singular हो या Plural, सभी के साथ V2nd ही लगेगी।
उदाहरण:
- मैंने क्रिकेट खेला। → I played cricket.
- वह स्कूल गया। → He went to school.
Sentence बनाना
| Subject | Verb (2nd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|
| I | went | to school | मैं स्कूल गया। I went to school. |
| We | played | football | हमने फ़ुटबॉल खेला। We played football. |
| He | read | a book | उसने किताब पढ़ी। He read a book. |
| She | ate | an apple | उसने सेब खाया। She ate an apple. |
| They | drank | water | उन्होंने पानी पिया। They drank water. |
| Rahul | made | tea | राहुल ने चाय बनाई। Rahul made tea. |
More Examples:
- You spoke English. → तुम अंग्रेजी बोले।
- He played cricket. → उसने क्रिकेट खेला।
- She cooked food. → उसने खाना बनाया।
- They watched movies. → उन्होंने फिल्में देखीं।
- It rained today. → आज बारिश हुई।
- Ram went to the office. → राम ऑफिस गया।
More Examples: Click Here
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। ये वाक्य 'क्या' से शुरू होते हैं।
पहचान: वाक्य की शुरुआत 'क्या' से होती है और अंत में क्रिया के साथ 'आ', 'ई', 'ए' की ध्वनि आती है।
इसमें हम Helping Verb Did को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं और क्रिया की पहली अवस्था (V1st) का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Did you go?, Did he eat?, Did they play?, etc.
नियम याद रखें: (Did + Subject + V1st + Object?)
- चाहे Subject Singular हो या Plural, प्रश्न पूछने के लिए सभी के साथ Did ही लगेगा।
- ध्यान रहे: Did के साथ हमेशा Verb की 1st form आती है, 2nd नहीं।
उदाहरण:
- क्या मैंने क्रिकेट खेला? → Did I play cricket?
- क्या वह स्कूल गया? → Did he go to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Verb (1st) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| Did | I | go | to school | क्या मैं स्कूल गया? Did I go to school? |
| Did | we | play | football | क्या हमने फ़ुटबॉल खेला? Did we play football? |
| Did | he | read | a book | क्या उसने किताब पढ़ी? Did he read a book? |
| Did | she | eat | an apple | क्या उसने सेब खाया? Did she eat an apple? |
| Did | they | drink | water | क्या उन्होंने पानी पिया? Did they drink water? |
| Did | Rahul | make | tea | क्या राहुल ने चाय बनाई? Did Rahul make tea? |
More Examples:
- Did you speak English? → क्या तुम अंग्रेजी बोले?
- Did he play cricket? → क्या उसने क्रिकेट खेला?
- Did she cook food? → क्या उसने खाना बनाया?
- Did they watch movies? → क्या उन्होंने फिल्में देखीं?
- Did it rain today? → क्या आज बारिश हुई?
- Did Ram go to the office? → क्या राम ऑफिस गया?
More Examples: Click Here
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। ये सकारात्मक वाक्य होते हैं और इनमें नहीं का उपयोग नहीं होता है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य हमेशा 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और अंत में क्रिया के साथ 'आ', 'ई', 'ए' की ध्वनि आती है।
इसमें हम Helping Verb Did को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं और Verb की 1st form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Did you go?, Did he eat?, Did they make?, Did she read?, etc.
नियम याद रखें: (Did + Subject + V1st + Object?)
- चाहे Subject Singular (He, She, It) हो या Plural (I, We, You, They), सभी के साथ Did का ही प्रयोग करें।
- याद रखें: Did के साथ हमेशा Verb की 1st form आती है।
उदाहरण:
- क्या मैंने क्रिकेट खेला? → Did I play cricket?
- क्या वह स्कूल गया? → Did he go to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Verb (1st) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| Did | I | go | to school | क्या मैं स्कूल गया? Did I go to school? |
| Did | we | play | football | क्या हमने फ़ुटबॉल खेला? Did we play football? |
| Did | he | read | a book | क्या उसने किताब पढ़ी? Did he read a book? |
| Did | she | eat | an apple | क्या उसने सेब खाया? Did she eat an apple? |
| Did | they | drink | water | क्या उन्होंने पानी पिया? Did they drink water? |
| Did | Rahul | make | tea | क्या राहुल ने चाय बनाई? Did Rahul make tea? |
More Examples:
- Did you speak English? → क्या तुम अंग्रेजी बोले?
- Did he play cricket? → क्या उसने क्रिकेट खेला?
- Did she cook food? → क्या उसने खाना बनाया?
- Did they watch movies? → क्या उन्होंने फ़िल्में देखीं?
- Did it rain today? → क्या आज बारिश हुई?
- Did Ram go to the office? → क्या राम ऑफिस गया?
More Examples: Click Here
इन वाक्यों में प्रश्न पूछने के साथ-साथ कार्य के न होने (नकारात्मकता) की बात भी की जाती है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और बीच में 'नहीं' शब्द आता है। वाक्य के अंत में 'आ', 'ई', 'ए' की ध्वनि आती है।
इसमें हम Helping Verb Did को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं, फिर Subject और उसके तुरंत बाद not लगाकर Verb की 1st form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Did you not go?, Did he not eat?, Did they not make?, etc.
नियम याद रखें: (Did + Subject + not + V1st + Object?)
- सभी Subjects (Singular और Plural) के साथ Did का ही प्रयोग होता है।
- Not का स्थान हमेशा Subject के तुरंत बाद होता है।
- Did के साथ हमेशा Verb की 1st form आती है।
उदाहरण:
- क्या मैंने क्रिकेट नहीं खेला? → Did I not play cricket?
- क्या वह स्कूल नहीं गया? → Did he not go to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Not | Verb (1st) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Did | I | not | go | to school | क्या मैं स्कूल नहीं गया? Did I not go to school? |
| Did | we | not | play | football | क्या हमने फ़ुटबॉल नहीं खेला? Did we not play football? |
| Did | he | not | read | a book | क्या उसने किताब नहीं पढ़ी? Did he not read a book? |
| Did | she | not | eat | an apple | क्या उसने सेब नहीं खाया? Did she not eat an apple? |
| Did | they | not | drink | water | क्या उन्होंने पानी नहीं पिया? Did they not drink water? |
| Did | Rahul | not | make | tea | क्या राहुल ने चाय नहीं बनाई? Did Rahul not make tea? |
More Examples:
- Did you not speak English? → क्या तुम अंग्रेजी नहीं बोले?
- Did he not play cricket? → क्या उसने क्रिकेट नहीं खेला?
- Did she not cook food? → क्या उसने खाना नहीं बनाया?
- Did they not watch movies? → क्या उन्होंने फ़िल्में नहीं देखीं?
- Did it not rain today? → क्या आज बारिश नहीं हुई?
- Did Ram not go to the office? → क्या राम ऑफिस नहीं गया?
More Examples: Click Here
2 WH Family:
इन वाक्यों में हम 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछते हैं। इनका उत्तर विस्तार से देना होता है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कहाँ', 'कैसे' जैसे प्रश्नवाचक शब्द आते हैं और अंत में क्रिया के साथ 'आ', 'ई', 'ए' की ध्वनि आती है।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (Did) और उसके बाद Subject तथा Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why did you go?, Where did he eat?, How did they make?, etc.
नियम: Wh Family + Did + Subject + V1st + Object?
- सभी Subjects के साथ Helping Verb के रूप में केवल Did का ही प्रयोग करें।
- याद रखें: Did आने पर Verb की 2nd form नहीं, बल्कि 1st form आती है।
उदाहरण:
- तुमने क्रिकेट क्यों खेला? → Why did you play cricket?
- वह कहाँ गया? → Where did he go?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Verb (1st) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Why | did | I | go | to school? | मैं स्कूल क्यों गया? Why did I go to school? |
| Where | did | we | play | football? | हमने फुटबॉल कहाँ खेला? Where did we play football? |
| When | did | he | read | a book? | उसने किताब कब पढ़ी? When did he read a book? |
| How | did | she | eat | an apple? | उसने सेब कैसे खाया? How did she eat an apple? |
| What | did | they | drink? | - | उन्होंने क्या पिया? What did they drink? |
More Examples:
- Why did you speak English? → तुम अंग्रेजी क्यों बोले?
- When did he play cricket? → उसने क्रिकेट कब खेला?
- Where did she cook food? → उसने खाना कहाँ बनाया?
- How did they watch movies? → उन्होंने फिल्में कैसे देखीं?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words
इन वाक्यों में 'क्यों नहीं', 'कैसे नहीं', 'कहाँ नहीं' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछा जाता है। इसमें प्रश्न के साथ-साथ नकारात्मकता not (नहीं) का प्रयोग करते है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कैसे' आदि के साथ 'नहीं' शब्द आता है और अंत में 'आ', 'ई', 'ए' की ध्वनि होती है।
इसमें सबसे पहले Wh word, फिर Helping Verb (Did), उसके बाद Subject और फिर not लगाकर Verb की 1st form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why did you not go?, How did he not eat?, Why did they not play?, etc.
नियम (Rule): Wh Family + Did + Subject + not + V1st + Object?
- सभी Subjects (Singular और Plural) के साथ केवल Did का ही प्रयोग होता है।
- Not का प्रयोग हमेशा Subject के तुरंत बाद किया जाता है।
उदाहरण:
- तुमने अपना काम क्यों नहीं किया? → Why did you not do your work?
- उसने खाना क्यों नहीं खाया? → Why did he not eat food?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Not | Verb (1st) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Why | did | I | not | go | to school? | मैं स्कूल क्यों नहीं गया? Why did I not go to school? |
| Where | did | we | not | play | football? | हमने फुटबॉल कहाँ नहीं खेला? Where did we not play football? |
| When | did | he | not | read | the book? | उसने किताब कब नहीं पढ़ी? When did he not read the book? |
| How | did | she | not | cook | food? | उसने खाना कैसे नहीं बनाया? How did she not cook food? |
| Why | did | they | not | come | yet? | वे अब तक क्यों नहीं आए? Why did they not come yet? |
More Examples:
- Why did you not tell the truth? → तुमने सच क्यों नहीं बोला?
- Why did it not rain today? → आज बारिश क्यों नहीं हुई?
- Where did they not search for him? → उन्होंने उसे कहाँ नहीं ढूँढा?
- How did Ram not reach yet? → राम अभी तक कैसे नहीं पहुँचा?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words List
2 - Past Perfect Tense
जब कोई काम भूतकाल (Past) में किसी दूसरे काम के शुरू होने से पहले ही पूरी तरह समाप्त हो चुका था, तो उसे बताने के लिए हम Past Perfect Tense का प्रयोग करते हैं।
इस Tense का उपयोग उन कामों के लिए किया जाता है जो:
- अतीत से पहले का अतीत (Past of the Past) होते हैं।
- दो कार्यों की तुलना में, जो काम पहले खत्म हुआ हो (जैसे- डॉक्टर के आने से पहले मरीज मर चुका था)।
इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, ई थी, ए थे आदि आता है।
जैसे - वह फिल्म देख चुका था। मैंने उसे पहले ही बता दिया था। बारिश रुक चुकी थी।
Verb (क्रिया): इसमें हमेशा Verb की V3rd (Third Form) का प्रयोग होता है। जैसे - gone, eaten, written, seen, etc. More
Helping Verb (सहायक क्रिया):
Had - इसमें केवल एक ही Helping Verb 'had' का उपयोग होता है।
- सभी के साथ (I, We, You, They, He, She, It, Name): had
महत्वपूर्ण नियम (Before / After):
जब भूतकाल में दो काम हुए हों, तो जो काम पहले हुआ उसे Past Perfect (Had + V3) में लिखते हैं और जो बाद में हुआ उसे Past Indefinite (V2) में।
उदाहरण: The train had left before I reached the station.
ध्यान रखें: साधारण बातचीत में अगर एक ही काम हुआ है, तो लोग अक्सर Past Indefinite (V2) का प्रयोग करते हैं। 'Had' का प्रयोग तब ज्यादा जरूरी हो जाता है जब आप किसी समय सीमा या दूसरे काम से पहले की बात कर रहे हों।
Structure Rule (नियम):
Subject + had + V3rd + Object
नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए है।
Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों से पता चलता है कि Subject (काम करने वाले) ने बीते हुए समय (Past) में अपना काम पूरा कर लिया था। ये सीधे और सकारात्मक वाक्य होते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'चुका था', 'चुकी थी', 'चुके थे', 'लिया था', 'दिया था' आदि शब्द आते हैं।
इसमें हम सभी Subjects के साथ Helping Verb Had के साथ Verb की third form (V3rd) का प्रयोग करते हैं।
जैसे - I had gone, He had eaten, They had played, etc.
नियम याद रखें: (Subject + Had + V3rd + Object)
- Past Perfect में बहुत आसान है: चाहे Subject Singular हो या Plural, सभी के साथ केवल Had ही लगेगा।
उदाहरण:
- मैं क्रिकेट खेल चुका था। → I had played cricket.
- वह स्कूल जा चुका था। → He had gone to school.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | had | gone | to school | मैं स्कूल जा चुका था। I had gone to school. |
| We | had | played | football | हम फ़ुटबॉल खेल चुके थे। We had played football. |
| He | had | read | a book | वह किताब पढ़ चुका था। He had read a book. |
| She | had | eaten | an apple | वह सेब खा चुकी थी। She had eaten an apple. |
| They | had | drunk | water | वे पानी पी चुके थे। They had drunk water. |
| Rahul | had | made | tea | राहुल चाय बना चुका था। Rahul had made tea. |
More Examples:
- You had spoken English. → तुम अंग्रेजी बोल चुके थे।
- He had played cricket. → वह क्रिकेट खेल चुका था।
- She had cooked food. → वह खाना बना चुकी थी।
- They had watched movies. → वे फिल्में देख चुके थे।
- It had rained that day. → उस दिन बारिश हुई थी।
- Ram had gone to the office. → राम ऑफिस जा चुका था।
More Examples: Click Here
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में बीते समय में कार्य के न होने की बात की जाती है। 'नहीं' के लिए हम had not (hadn't) का प्रयोग करते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'नहीं चुका था', 'नहीं लिया था', 'नहीं गया था' आदि शब्द आते हैं।
इसमें हम Helping Verb had के तुरंत बाद not लगाते हैं और Verb की हमेशा V3rd form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - had not gone, had not eaten, had not made, etc.
नियम याद रखें: (Subject + had + not + V3rd + Object)
- Past Perfect में सभी Subjects (Singular और Plural) के साथ केवल had not ही लगेगा।
उदाहरण:
- मैंने खाना नहीं खाया था। → I had not eaten food.
- वह स्कूल नहीं गया था। → He had not gone to school.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | had not | gone | to school | मैं स्कूल नहीं गया था। I had not gone to school. |
| We | had not | played | football | हमने फ़ुटबॉल नहीं खेला था। We had not played football. |
| He | had not | read | a book | उसने किताब नहीं पढ़ी थी। He had not read a book. |
| She | had not | eaten | an apple | उसने सेब नहीं खाया था। She had not eaten an apple. |
| They | had not | drunk | water | उन्होंने पानी नहीं पिया था। They had not drunk water. |
| Rahul | had not | made | tea | राहुल ने चाय नहीं बनाई थी। Rahul had not made tea. |
More Examples:
- You had not spoken English. → तुम अंग्रेजी नहीं बोले थे।
- He had not played cricket. → वह क्रिकेट नहीं खेल चुका था।
- She had not cooked food. → उसने खाना नहीं बनाया था।
- They had not watched movies. → उन्होंने फ़िल्में नहीं देखी थीं।
- It had not rained that day. → उस दिन बारिश नहीं हुई थी।
- Ram had not gone to the office. → राम ऑफिस नहीं गया था।
More Examples: Click Here
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। ये सकारात्मक वाक्य होते हैं और इनमें नहीं का उपयोग नहीं होता है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य हमेशा 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और अंत में 'चुका था', 'लिया था', 'गया था' आदि आता है।
इसमें हम Helping Verb Had को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं और Verb की 3rd form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Had you gone?, Had he eaten?, Had they made?, Had she read?, etc.
नियम याद रखें: (Had + Subject + V3rd + Object?)
- Past Perfect में सभी Subjects (I, We, You, They, He, She, It, Singular, Plural) के साथ केवल Had का प्रयोग होता है।
उदाहरण:
- क्या मैंने क्रिकेट खेला था? → Had I played cricket?
- क्या वह स्कूल जा चुका था? → Had he gone to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| Had | I | gone | to school | क्या मैं स्कूल जा चुका था? Had I gone to school? |
| Had | we | played | football | क्या हमने फ़ुटबॉल खेला था? Had we played football? |
| Had | he | read | a book | क्या वह किताब पढ़ चुका था? Had he read a book? |
| Had | she | eaten | an apple | क्या वह सेब खा चुकी थी? Had she eaten an apple? |
| Had | they | drunk | water | क्या उन्होंने पानी पिया था? Had they drunk water? |
| Had | Rahul | made | tea | क्या राहुल चाय बना चुका था? Had Rahul made tea? |
More Examples:
- Had you spoken English? → क्या तुम अंग्रेजी बोल चुके थे?
- Had he played cricket? → क्या उसने क्रिकेट खेला था?
- Had she cooked food? → क्या वह खाना बना चुकी थी?
- Had they watched movies? → क्या वे फ़िल्में देख चुके थे?
- Had it rained that day? → क्या उस दिन बारिश हुई थी?
- Had Ram gone to the office? → क्या राम ऑफिस जा चुका था?
More Examples: Click Here
इन वाक्यों में भी प्रश्न पूछा जाता है और साथ ही बीते समय में कार्य के न होने (नकारात्मकता) की बात भी की जाती है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं, बीच में 'नहीं' आता है और अंत में 'चुका था', 'लिया था', 'गया था' आदि शब्द होते हैं।
इसमें हम Helping Verb Had को वाक्य के शुरू में लगाते हैं और Subject के तुरंत बाद not का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Had you not gone?, Had he not eaten?, Had they not made?, etc.
नियम याद रखें: (Had + Subject + not + V3rd + Object?)
- Past Perfect में सभी Subjects के साथ केवल Had का प्रयोग होता है।
- नकारात्मक प्रश्न बनाने के लिए not को हमेशा Subject के बाद रखें।
उदाहरण:
- क्या मैंने क्रिकेट नहीं खेला था? → Had I not played cricket?
- क्या वह स्कूल नहीं जा चुका था? → Had he not gone to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Not | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Had | I | not | gone | to school | क्या मैं स्कूल नहीं जा चुका था? Had I not gone to school? |
| Had | we | not | played | football | क्या हमने फ़ुटबॉल नहीं खेला था? Had we not played football? |
| Had | he | not | read | a book | क्या उसने किताब नहीं पढ़ी थी? Had he not read a book? |
| Had | she | not | eaten | an apple | क्या वह सेब नहीं खा चुकी थी? Had she not eaten an apple? |
| Had | they | not | drunk | water | क्या उन्होंने पानी नहीं पिया था? Had they not drunk water? |
| Had | Rahul | not | made | tea | क्या राहुल ने चाय नहीं बनाई थी? Had Rahul not made tea? |
More Examples:
- Had you not spoken English? → क्या तुमने अंग्रेजी नहीं बोली थी?
- Had he not played cricket? → क्या वह क्रिकेट नहीं खेल चुका था?
- Had she not cooked food? → क्या उसने खाना नहीं बनाया था?
- Had they not watched movies? → क्या उन्होंने फ़िल्में नहीं देखी थीं?
- Had it not rained that day? → क्या उस दिन बारिश नहीं हुई थी?
- Had Ram not gone to the office? → क्या राम ऑफिस नहीं गया था?
More Examples: Click Here
2 WH Family:
इन वाक्यों में हम 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछते हैं। इनका उत्तर विस्तार से देना होता है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कहाँ', 'कैसे' जैसे प्रश्नवाचक शब्द आते हैं और अंत में 'चुका था', 'लिया था', 'गया था' आदि शब्द होते हैं।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (Had) और उसके बाद Subject तथा Verb की 3rd Form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why had you gone?, Where had he eaten?, How had they made?, etc.
नियम: Wh Family + Had + Subject + V3rd + Object?
- Past Perfect में सभी Subjects के साथ केवल Had का ही प्रयोग करें।
- इसमें हमेशा क्रिया की तीसरी अवस्था (V3rd) का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:
- तुमने क्रिकेट क्यों खेला था? → Why had you played cricket?
- वह कहाँ गया था? → Where had he gone?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Why | had | I | gone | to school? | मैं स्कूल क्यों गया था? Why had I gone to school? |
| Where | had | we | played | football? | हमने फुटबॉल कहाँ खेला था? Where had we played football? |
| When | had | he | read | a book? | वह किताब कब पढ़ चुका था? When had he read a book? |
| How | had | she | eaten | an apple? | उसने सेब कैसे खाया था? How had she eaten an apple? |
| What | had | they | drunk? | - | उन्होंने क्या पिया था? What had they drunk? |
More Examples:
- Why had you spoken English? → तुम अंग्रेजी क्यों बोल चुके थे?
- When had he played cricket? → उसने क्रिकेट कब खेला था?
- Where had she cooked food? → उसने खाना कहाँ बनाया था?
- How had they watched movies? → उन्होंने फिल्में कैसे देखी थीं?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words
इन वाक्यों में 'क्यों नहीं', 'कैसे नहीं', 'कहाँ नहीं' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछा जाता है। इसमें प्रश्न के साथ-साथ नकारात्मकता not (नहीं) का प्रयोग करते है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कैसे' आदि के साथ 'नहीं' शब्द आता है और अंत में 'चुका था', 'लिया था', 'गया था' आदि ध्वनि होती है।
इसमें सबसे पहले Wh word, फिर Helping Verb (Had), उसके बाद Subject और फिर not लगाकर Verb की 3rd form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why had you not gone?, How had he not eaten?, Why had they not played?, etc.
नियम (Rule): Wh Family + Had + Subject + not + V3rd + Object?
- Past Perfect में सभी Subjects के साथ केवल Had का ही प्रयोग होता है।
- Not का प्रयोग हमेशा Subject के तुरंत बाद और Verb से पहले किया जाता है।
उदाहरण:
- तुमने अपना काम क्यों नहीं किया था? → Why had you not finished your work?
- उसने खाना क्यों नहीं खाया था? → Why had he not eaten food?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Not | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Why | had | I | not | gone | to school? | मैं स्कूल क्यों नहीं गया था? Why had I not gone to school? |
| Where | had | we | not | played | football? | हमने फुटबॉल कहाँ नहीं खेला था? Where had we not played football? |
| When | had | he | not | read | the book? | उसने किताब कब नहीं पढ़ी थी? When had he not read the book? |
| How | had | she | not | cooked | food? | उसने खाना कैसे नहीं बनाया था? How had she not cooked food? |
| Why | had | they | not | come | yet? | वे अब तक क्यों नहीं आए थे? Why had they not come yet? |
More Examples:
- Why had you not told the truth? → तुमने सच क्यों नहीं बोला था?
- Why had it not rained today? → आज बारिश क्यों नहीं हुई थी?
- Where had they not searched for him? → उन्होंने उसे कहाँ नहीं ढूँढा था?
- How had Ram not reached yet? → राम अभी तक कैसे नहीं पहुँचा था?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words List
3 - Past Continuous Tense
जब कोई काम बीते हुए समय (Past) में लगातार चल रहा था या जारी था, तो उसे बताने के लिए हम Past Continuous Tense का प्रयोग करते हैं।
इस Tense का उपयोग उन कामों के लिए किया जाता है जो:
- अतीत में जारी (Ongoing in Past) थे (जैसे- वह कल गाना गा रही थी)।
- पृष्ठभूमि की घटना (Background Action) बताने के लिए (जैसे- जब मैं घर पहुँचा, माँ खाना बना रही थीं)।
इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि आता है।
जैसे - बच्चे सो रहे थे। मैं अपना काम कर रहा था। वे क्रिकेट खेल रहे थे।
Verb (क्रिया): इसमें Verb की First Form के साथ ing का प्रयोग होता है जैसे - going, eating, playing, running, etc. More
Helping Verb (सहायक क्रिया):
Was/Were - इसमें हम 'was' या 'were' का उपयोग करते हैं।
- I, He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) के साथ: was
- We, You, They, या बहुवचन (Plural) के साथ: were
ध्यान रखें: 'I' के साथ यहाँ Was लगता है (Present Continuous में 'I' के साथ 'Am' लगता था)।
Structure Rule (नियम):
Subject + was/were + V1st + ing + Object
नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए है।
Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों से पता चलता है कि Subject (काम करने वाले) भूतकाल (Past) में कोई काम कर रहा था। ये सीधे और सकारात्मक (Positive) वाक्य होते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' आदि शब्द आते हैं।
इसमें हम Was या Were के साथ Verb की first form + ing (V1st + ing) का प्रयोग करते हैं।
जैसे - I was going, He was eating, They were playing, etc.
नियम याद रखें: (Subject + Was/Were + V1st + ing + Object)
- अगर Subject I, He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) है, तो Was लगेगा।
- अगर Subject We, You, They, या बहुवचन (Plural) है, तो Were लगेगा।
उदाहरण:
- मैं क्रिकेट खेल रहा था। → I was playing cricket.
- वह स्कूल जा रहा था। → He was going to school.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | was | going | to school | मैं स्कूल जा रहा था। I was going to school. |
| We | were | playing | football | हम फ़ुटबॉल खेल रहे थे। We were playing football. |
| He | was | reading | a book | वह किताब पढ़ रहा था। He was reading a book. |
| She | was | eating | an apple | वह सेब खा रही थी। She was eating an apple. |
| They | were | drinking | water | वे पानी पी रहे थे। They were drinking water. |
| Rahul | was | making | tea | राहुल चाय बना रहा था। Rahul was making tea. |
More Examples:
- You were speaking English. → तुम अंग्रेजी बोल रहे थे।
- He was playing cricket. → वह क्रिकेट खेल रहा था।
- She was cooking food. → वह खाना बना रही थी।
- They were watching movies. → वे फिल्में देख रहे थे।
- It was raining yesterday. → कल बारिश हो रही थी।
- Ram was going to the office. → राम ऑफिस जा रहा था।
More Examples: Click Here
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में बीते समय में कार्य के न होने की बात की जाती है। 'नहीं' के लिए हम was not (wasn't) या were not (weren't) का प्रयोग करते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'नहीं रहा था', 'नहीं रही थी', 'नहीं रहे थे' आदि शब्द आते हैं।
इसमें हम Helping Verb के तुरंत बाद not लगाते हैं और Verb की V1st + ing फॉर्म का प्रयोग करते हैं।
जैसे - was not going, were not eating, was not playing, etc.
नियम याद रखें: (Subject + was/were + not + V1st + ing + Object)
- अगर Subject I, He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) है, तो was not लगेगा।
- अगर Subject We, You, They, या बहुवचन (Plural) है, तो were not लगेगा।
उदाहरण:
- मैं खाना नहीं खा रहा था। → I was not eating food.
- वह स्कूल नहीं जा रहा था। → He was not going to school.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | was not | going | to school | मैं स्कूल नहीं जा रहा था। I was not going to school. |
| We | were not | playing | football | हम फ़ुटबॉल नहीं खेल रहे थे। We were not playing football. |
| He | was not | reading | a book | वह किताब नहीं पढ़ रहा था। He was not reading a book. |
| She | was not | eating | an apple | वह सेब नहीं खा रही थी। She was not eating an apple. |
| They | were not | drinking | water | वे पानी नहीं पी रहे थे। They were not drinking water. |
| Rahul | was not | making | tea | राहुल चाय नहीं बना रहा था। Rahul was not making tea. |
More Examples:
- You were not speaking English. → तुम अंग्रेजी नहीं बोल रहे थे।
- He was not playing cricket. → वह क्रिकेट नहीं खेल रहा था।
- She was not cooking food. → वह खाना नहीं बना रही थी।
- They were not watching movies. → वे फिल्में नहीं देख रहे थे।
- It was not raining yesterday. → कल बारिश नहीं हो रही थी।
- Ram was not going to the office. → राम ऑफिस नहीं जा रहा था।
More Examples: Click Here
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। ये सकारात्मक वाक्य होते हैं और इनमें नहीं का उपयोग नहीं होता है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य हमेशा 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और अंत में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' आदि आता है।
इसमें हम Helping Verb Was या Were को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं और Verb की 1st form + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Were you going?, Was he eating?, Were they playing?, Was she reading?, etc.
नियम याद रखें: (Was/Were + Subject + V1st + ing + Object?)
- अगर Subject I, He, She, It, या Singular है, तो Was का प्रयोग करें।
- अगर Subject We, You, They, या Plural है, तो Were का प्रयोग करें।
उदाहरण:
- क्या मैं क्रिकेट खेल रहा था? → Was I playing cricket?
- क्या वह स्कूल जा रहा था? → Was he going to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| Was | I | going | to school | क्या मैं स्कूल जा रहा था? Was I going to school? |
| Were | we | playing | football | क्या हम फ़ुटबॉल खेल रहे थे? Were we playing football? |
| Was | he | reading | a book | क्या वह किताब पढ़ रहा था? Was he reading a book? |
| Was | she | eating | an apple | क्या वह सेब खा रही थी? Was she eating an apple? |
| Were | they | drinking | water | क्या वे पानी पी रहे थे? Were they drinking water? |
| Was | Rahul | making | tea | क्या राहुल चाय बना रहा था? Was Rahul making tea? |
More Examples:
- Were you speaking English? → क्या तुम अंग्रेजी बोल रहे थे?
- Was he playing cricket? → क्या वह क्रिकेट खेल रहा था?
- Was she cooking food? → क्या वह खाना बना रही थी?
- Were they watching movies? → क्या वे फिल्में देख रहे थे?
- Was it raining yesterday? → क्या कल बारिश हो रही थी?
- Was Ram going to the office? → क्या राम ऑफिस जा रहा था?
More Examples: Click Here
इन वाक्यों में भी प्रश्न पूछा जाता है और साथ ही भूतकाल में कार्य के न होने (नकारात्मकता) की बात भी की जाती है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं, बीच में 'नहीं' आता है और अंत में 'रहा था', 'रही थी' आदि शब्द होते हैं।
इसमें हम Helping Verb Was या Were को वाक्य के शुरू में लगाते हैं और Subject के तुरंत बाद not का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Was he not eating?, Were you not going?, Were they not playing?, etc.
नियम याद रखें: (Was/Were + Subject + not + V1st + ing + Object?)
- अगर Subject I, He, She, It, या Singular है, तो Was...not का प्रयोग करें।
- अगर Subject We, You, They, या Plural है, तो Were...not का प्रयोग करें।
उदाहरण:
- क्या मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा था? → Was I not playing cricket?
- क्या वह स्कूल नहीं जा रहा था? → Was he not going to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Not | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Was | I | not | going | to school | क्या मैं स्कूल नहीं जा रहा था? Was I not going to school? |
| Were | we | not | playing | football | क्या हम फ़ुटबॉल नहीं खेल रहे थे? Were we not playing football? |
| Was | he | not | reading | a book | क्या वह किताब नहीं पढ़ रहा था? Was he not reading a book? |
| Was | she | not | eating | an apple | क्या वह सेब नहीं खा रही थी? Was she not eating an apple? |
| Were | they | not | drinking | water | क्या वे पानी नहीं पी रहे थे? Were they not drinking water? |
| Was | Rahul | not | making | tea | क्या राहुल चाय नहीं बना रहा था? Was Rahul not making tea? |
More Examples:
- Were you not speaking English? → क्या तुम अंग्रेजी नहीं बोल रहे थे?
- Was he not playing cricket? → क्या वह क्रिकेट नहीं खेल रहा था?
- Was she not cooking food? → क्या वह खाना नहीं बना रही थी?
- Were they not watching movies? → क्या वे फिल्में नहीं देख रहे थे?
- Was it not raining yesterday? → क्या कल बारिश नहीं हो रही थी?
- Was Ram not going to the office? → क्या राम ऑफिस नहीं जा रहा था?
More Examples: Click Here
2 WH Family:
इन वाक्यों में हम 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछते हैं। इनका उत्तर विस्तार से देना होता है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कहाँ', 'कैसे' जैसे प्रश्नवाचक शब्द आते हैं और अंत में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' आदि शब्द होते हैं।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (Was/Were) और उसके बाद Subject तथा Verb + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why were you going?, Where was he eating?, How were they making?, etc.
नियम: Wh Family + Was/Were + Subject + V1st + ing + Object?
- अगर Subject I, He, She, It या Singular है, तो Was का प्रयोग करें।
- अगर Subject We, You, They या Plural है, तो Were का प्रयोग करें।
उदाहरण:
- तुम क्रिकेट क्यों खेल रहे थे? → Why were you playing cricket?
- वह कहाँ जा रहा था? → Where was he going?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Why | was | I | going | to school? | मैं स्कूल क्यों जा रहा था? Why was I going to school? |
| Where | were | we | playing | football? | हम फुटबॉल कहाँ खेल रहे थे? Where were we playing football? |
| When | was | he | reading | a book? | वह किताब कब पढ़ रहा था? When was he reading a book? |
| How | was | she | eating | an apple? | वह सेब कैसे खा रही थी? How was she eating an apple? |
| What | were | they | drinking? | - | वे क्या पी रहे थे? What were they drinking? |
More Examples:
- Why were you speaking English? → तुम अंग्रेजी क्यों बोल रहे थे?
- When was he playing cricket? → वह क्रिकेट कब खेल रहा था?
- Where was she cooking food? → वह खाना कहाँ बना रही थी?
- How were they watching movies? → वे फिल्में कैसे देख रहे थे?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words
इन वाक्यों में 'क्यों नहीं', 'कैसे नहीं', 'कहाँ नहीं' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछा जाता है। इसमें प्रश्न के साथ-साथ नकारात्मकता not (नहीं) का प्रयोग करते है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कैसे' आदि के साथ 'नहीं' शब्द आता है और अंत में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' आदि शब्द होते हैं।
इसमें सबसे पहले Wh word, फिर Helping Verb (Was/Were), उसके बाद Subject और फिर not लगाकर Verb की 1st form + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why were you not going?, How was he not eating?, Why were they not playing?, etc.
नियम (Rule): Wh Family + Was/Were + Subject + not + V1st + ing + Object?
- अगर Subject I, He, She, It, या Singular है, तो Was...not लगेगा।
- अगर Subject We, You, They, या Plural है, तो Were...not लगेगा।
उदाहरण:
- तुम अपना काम क्यों नहीं कर रहे थे? → Why were you not doing your work?
- वह खाना क्यों नहीं खा रहा था? → Why was he not eating food?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Not | Verb (1st+ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Why | was | I | not | going | to school? | मैं स्कूल क्यों नहीं जा रहा था? Why was I not going to school? |
| Where | were | we | not | playing | football? | हम फुटबॉल कहाँ नहीं खेल रहे थे? Where were we not playing football? |
| When | was | he | not | reading | the book? | वह किताब कब नहीं पढ़ रहा था? When was he not reading the book? |
| How | was | she | not | cooking | food? | वह खाना कैसे नहीं बना रही थी? How was she not cooking food? |
| Why | were | they | not | coming? | - | वे क्यों नहीं आ रहे थे? Why were they not coming? |
More Examples:
- Why were you not telling the truth? → तुम सच क्यों नहीं बोल रहे थे?
- Why was it not raining yesterday? → कल बारिश क्यों नहीं हो रही थी?
- Where were they not searching for him? → वे उसे कहाँ नहीं ढूँढ रहे थे?
- How was Ram not reaching on time? → राम समय पर कैसे नहीं पहुँच रहा था?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words List
4 - Past Perfect Continuous Tense
जब कोई काम भूतकाल (Past) में किसी निश्चित समय से शुरू होकर कुछ समय तक जारी रहा था, तो उसे बताने के लिए हम Past Perfect Continuous Tense का प्रयोग करते हैं।
इस Tense का उपयोग उन कामों के लिए किया जाता है जो:
- अतीत में समय के साथ जारी (Past Duration) थे (जैसे- वह दो घंटे से रो रहा था)।
- कारण और परिणाम (Past Cause) बताने के लिए (जैसे- वह थका हुआ था क्योंकि वह सुबह से काम कर रहा था)।
इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आता है, लेकिन इसमें समय (Time) का जिक्र जरूर होता है।
जैसे - वह सोमवार से स्कूल जा रहा था। हम दो साल से यहाँ रह रहे थे। सीता सुबह से नाच रही थी।
Verb (क्रिया): इसमें Verb की First Form के साथ -ing का प्रयोग होता है। जैसे - waiting, working, studying, etc. More
Helping Verb (सहायक क्रिया):
Had been - इसमें केवल एक ही Helping Verb 'had been' का उपयोग होता है।
- सभी के साथ (I, We, You, They, He, She, It, Name): had been
समय के लिए (Since / For):
- Since: निश्चित समय (जैसे- Since 1998, Since morning, Since Monday)।
- For: समय की अवधि (जैसे- For 10 minutes, For 3 days, For a long time)।
ध्यान रखें: अगर वाक्य में समय (Time) नहीं है, तो वह केवल Past Continuous (Was/Were) कहलाएगा। समय जुड़ते ही वह Past Perfect Continuous (Had been) बन जाता है।
Structure Rule (नियम):
Subject + had been + V1st + ing + Object + since/for + Time
नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए है।
Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों से पता चलता है कि Subject (काम करने वाले) भूतकाल में किसी निश्चित समय से काम कर रहा था। ये सीधे और सकारात्मक (Positive) वाक्य होते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' आता है और साथ में समय (Time) दिया होता है।
इसमें हम सभी Subjects के साथ Had been और Verb की first form + ing (V1st + ing) का प्रयोग करते हैं।
जैसे - I had been going, He had been eating, They had been playing, etc.
नियम याद रखें: (Subject + Had been + V1st + ing + Object + Since/For + Time)
- निश्चित समय (Point of time) जैसे Monday, 2010, 5 PM के लिए Since लगायें।
- अनिश्चित समय (Duration) जैसे 2 hours, 4 days, 3 months के लिए For लगायें।
- यहाँ सभी Subjects (I, We, You, He, She, It, They) के साथ Had been ही लगता है।
उदाहरण:
- मैं सुबह से क्रिकेट खेल रहा था। → I had been playing cricket since morning.
- वह दो घंटे से पढ़ रहा था। → He had been reading for two hours.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (1st + ing) | Time (Since/For) | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | had been | going to school | since Monday | मैं सोमवार से स्कूल जा रहा था। I had been going to school since Monday. |
| We | had been | playing football | for 2 hours | हम 2 घंटे से फ़ुटबॉल खेल रहे थे। We had been playing football for 2 hours. |
| He | had been | reading a book | since 4 o'clock | वह 4 बजे से किताब पढ़ रहा था। He had been reading a book since 4 o'clock. |
| She | had been | cooking food | for 1 hour | वह 1 घंटे से खाना बना रही थी। She had been cooking food for 1 hour. |
| They | had been | waiting | since morning | वे सुबह से इंतज़ार कर रहे थे। They had been waiting since morning. |
| Rahul | had been | living here | since 2015 | राहुल 2015 से यहाँ रह रहा था। Rahul had been living here since 2015. |
More Examples:
- You had been speaking English for many days. → तुम कई दिनों से अंग्रेजी बोल रहे थे।
- He had been playing cricket since evening. → वह शाम से क्रिकेट खेल रहा था।
- It had been raining for three hours. → तीन घंटे से बारिश हो रही थी।
- Ram had been going to the office since January. → राम जनवरी से ऑफिस जा रहा था।
More Examples: Click Here
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में बीते समय में किसी निश्चित समय से कार्य के न होने की बात की जाती है। 'नहीं' के लिए हम had not been का प्रयोग करते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'नहीं रहा था', 'नहीं रही थी', 'नहीं रहे थे' आता है और साथ में समय (Time) दिया होता है।
इसमें हम Helping Verb had और been के बीच में not लगाते हैं (had not been) और Verb की V1st + ing फॉर्म का प्रयोग करते हैं।
जैसे - had not been going, had not been eating, had not been playing, etc.
नियम याद रखें: (Subject + had + not + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time)
- सभी Subjects (I, We, You, He, She, It, They, Name) के साथ had not been ही लगता है।
- निश्चित समय के लिए Since और समय की अवधि के लिए For का प्रयोग करें।
उदाहरण:
- मैं सुबह से खाना नहीं खा रहा था। → I had not been eating food since morning.
- वह दो दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। → He had not been going to school for two days.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (1st + ing) | Time (Since/For) | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | had not been | going to school | since Monday | मैं सोमवार से स्कूल नहीं जा रहा था। I had not been going to school since Monday. |
| We | had not been | playing football | for 2 hours | हम 2 घंटे से फ़ुटबॉल नहीं खेल रहे थे। We had not been playing football for 2 hours. |
| He | had not been | reading a book | since 4 o'clock | वह 4 बजे से किताब नहीं पढ़ रहा था। He had not been reading a book since 4 o'clock. |
| She | had not been | cooking food | for 1 hour | वह 1 घंटे से खाना नहीं बना रही थी। She had not been cooking food for 1 hour. |
| They | had not been | waiting | since morning | वे सुबह से इंतज़ार नहीं कर रहे थे। They had not been waiting since morning. |
| Rahul | had not been | living here | since 2015 | राहुल 2015 से यहाँ नहीं रह रहा था। Rahul had not been living here since 2015. |
More Examples:
- You had not been speaking English for a long time. → तुम लंबे समय से अंग्रेजी नहीं बोल रहे थे।
- He had not been playing cricket since evening. → वह शाम से क्रिकेट नहीं खेल रहा था।
- It had not been raining for two days. → दो दिनों से बारिश नहीं हो रही थी।
- Ram had not been going to the office since last week. → राम पिछले हफ्ते से ऑफिस नहीं जा रहा था।
More Examples: Click Here
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। ये सकारात्मक वाक्य होते हैं जिनमें नहीं का उपयोग नहीं होता है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य हमेशा 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं, वाक्य में समय दिया होता है और अंत में 'रहा था', 'रही थी' आदि आता है।
इसमें हम Helping Verb Had को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं, फिर Subject और उसके बाद been लगाकर V1st + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Had you been going?, Had he been eating?, Had they been playing?, etc.
नियम याद रखें: (Had + Subject + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time?)
- यहाँ सभी Subjects (I, We, You, He, She, It, They, Name) के साथ शुरुआत में Had ही लगेगा।
- निश्चित समय के लिए Since और अनिश्चित समय के लिए For का प्रयोग करें।
उदाहरण:
- क्या मैं सुबह से क्रिकेट खेल रहा था? → Had I been playing cricket since morning?
- क्या वह दो घंटे से स्कूल जा रहा था? → Had he been going to school for two hours?
Sentence बनाना
| Had | Subject | been + Verb(ing) | Time (Since/For) | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| Had | I | been going | since Monday? | क्या मैं सोमवार से स्कूल जा रहा था? Had I been going to school since Monday? |
| Had | we | been playing | for 2 hours? | क्या हम 2 घंटे से फ़ुटबॉल खेल रहे थे? Had we been playing football for 2 hours? |
| Had | he | been reading | since 4 o'clock? | क्या वह 4 बजे से किताब पढ़ रहा था? Had he been reading a book since 4 o'clock? |
| Had | she | been eating | for 10 minutes? | क्या वह 10 मिनट से सेब खा रही थी? Had she been eating an apple for 10 minutes? |
| Had | they | been waiting | since morning? | क्या वे सुबह से इंतज़ार कर रहे थे? Had they been waiting since morning? |
More Examples:
- Had you been speaking English for many days? → क्या तुम कई दिनों से अंग्रेजी बोल रहे थे?
- Had he been playing cricket since evening? → क्या वह शाम से क्रिकेट खेल रहा था?
- Had it been raining for three hours? → क्या तीन घंटे से बारिश हो रही थी?
- Had Ram been going to the office since January? → क्या राम जनवरी से ऑफिस जा रहा था?
More Examples: Click Here
इन वाक्यों में प्रश्न पूछने के साथ-साथ भूतकाल में किसी निश्चित समय से कार्य के न होने (नकारात्मकता) की बात भी की जाती है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं, बीच में 'नहीं' आता है और अंत में 'रहा था', 'रही थी' के साथ समय का जिक्र होता है।
इसमें हम Helping Verb Had को वाक्य के शुरू में लगाते हैं और Subject के तुरंत बाद not been का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Had you not been going?, Had he not been eating?, Had they not been playing?, etc.
नियम याद रखें: (Had + Subject + not + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time?)
- सभी Subjects के साथ शुरुआत में Had ही लगेगा।
- निश्चित समय के लिए Since और समय की अवधि के लिए For का प्रयोग करें।
उदाहरण:
- क्या मैं सुबह से क्रिकेट नहीं खेल रहा था? → Had I not been playing cricket since morning?
- क्या वह दो घंटे से स्कूल नहीं जा रहा था? → Had he not been going to school for two hours?
Sentence बनाना
| Had | Subject | Not Been | Verb (1st + ing) | Time (Since/For) | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Had | I | not been | going to school | since Monday? | क्या मैं सोमवार से स्कूल नहीं जा रहा था? Had I not been going to school since Monday? |
| Had | we | not been | playing football | for 2 hours? | क्या हम 2 घंटे से फ़ुटबॉल नहीं खेल रहे थे? Had we not been playing football for 2 hours? |
| Had | he | not been | reading a book | since 4 o'clock? | क्या वह 4 बजे से किताब नहीं पढ़ रहा था? Had he not been reading a book since 4 o'clock? |
| Had | she | not been | cooking food | for 1 hour? | क्या वह 1 घंटे से खाना नहीं बना रही थी? Had she not been cooking food for 1 hour? |
| Had | they | not been | waiting | since morning? | क्या वे सुबह से इंतज़ार नहीं कर रहे थे? Had they not been waiting since morning? |
More Examples:
- Had you not been speaking English for a long time? → क्या तुम लंबे समय से अंग्रेजी नहीं बोल रहे थे?
- Had he not been playing cricket since evening? → क्या वह शाम से क्रिकेट नहीं खेल रहा था?
- Had it not been raining for two days? → क्या दो दिनों से बारिश नहीं हो रही थी?
- Had Ram not been going to the office since last week? → क्या राम पिछले हफ्ते से ऑफिस नहीं जा रहा था?
More Examples: Click Here
2 WH Family:
इन वाक्यों में हम 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछते हैं। इनका उत्तर विस्तार से देना होता है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कहाँ', 'कैसे' जैसे प्रश्नवाचक शब्द आते हैं और अंत में 'रहा था', 'रही थी' के साथ समय (Time) का बोध होता है।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (Had), उसके बाद Subject और फिर been + Verb(ing) का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why had you been going?, Where had he been eating?, How had they been making?, etc.
नियम: Wh Family + Had + Subject + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time?
- सभी Subjects (I, We, You, He, She, It, They) के साथ Had का ही प्रयोग होता है।
- समय के लिए निश्चितता के अनुसार Since या For लगायें।
उदाहरण:
- तुम दो घंटे से क्रिकेट क्यों खेल रहे थे? → Why had you been playing cricket for two hours?
- वह सुबह से कहाँ जा रहा था? → Where had he been going since morning?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | been + Verb(ing) | Time (Since/For) | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Why | had | I | been going | since Monday? | मैं सोमवार से स्कूल क्यों जा रहा था? Why had I been going to school since Monday? |
| Where | had | we | been playing | for 2 hours? | हम 2 घंटे से फुटबॉल कहाँ खेल रहे थे? Where had we been playing football for 2 hours? |
| When | had | he | been reading | since 4 o'clock? | वह 4 बजे से किताब कब पढ़ रहा था? When had he been reading a book since 4 o'clock? |
| How | had | she | been eating | for 10 minutes? | वह 10 मिनट से सेब कैसे खा रही थी? How had she been eating an apple for 10 minutes? |
| What | had | they | been doing | since morning? | वे सुबह से क्या कर रहे थे? What had they been doing since morning? |
More Examples:
- Why had you been speaking English for many days? → तुम कई दिनों से अंग्रेजी क्यों बोल रहे थे?
- Since when had he been playing cricket? → वह कब से क्रिकेट खेल रहा था?
- Where had she been cooking food since evening? → वह शाम से खाना कहाँ बना रही थी?
- How had they been watching movies for three hours? → वे तीन घंटे से फिल्में कैसे देख रहे थे?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words
इन वाक्यों में 'क्यों नहीं', 'कैसे नहीं', 'कहाँ नहीं' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछा जाता है। इसमें प्रश्न के साथ-साथ नकारात्मकता not 'नहीं' का प्रयोग करते है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कैसे' आदि के साथ 'नहीं' शब्द आता है और अंत में 'रहा था', 'रही थी' के साथ समय का जिक्र होता है।
इसमें सबसे पहले Wh word, फिर Helping Verb (Had), उसके बाद Subject और फिर not been लगाकर Verb की 1st form + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why had you not been going?, How had he not been eating?, Why had they not been playing?, etc.
नियम (Rule): Wh Family + Had + Subject + not + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time?
- इस टेंस में सभी Subjects (Singular और Plural) के साथ Helping Verb Had का ही प्रयोग होता है।
- निश्चित समय के लिए Since और समय की अवधि के लिए For लगायें।
उदाहरण:
- तुम दो घंटे से अपना काम क्यों नहीं कर रहे थे? → Why had you not been doing your work for two hours?
- वह सुबह से खाना क्यों नहीं खा रहा था? → Why had he not been eating food since morning?
Sentence बनाना
| Wh Word | Had | Subject | Not Been | Verb(ing) | Time | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Why | had | I | not been | going | since Monday? | मैं सोमवार से स्कूल क्यों नहीं जा रहा था? Why had I not been going to school since Monday? |
| Where | had | we | not been | playing | for 2 hours? | हम 2 घंटे से फुटबॉल कहाँ नहीं खेल रहे थे? Where had we not been playing football for 2 hours? |
| When | had | he | not been | reading | since 4 o'clock? | वह 4 बजे से किताब कब नहीं पढ़ रहा था? When had he not been reading the book since 4 o'clock? |
| How | had | she | not been | cooking | for 1 hour? | वह 1 घंटे से खाना कैसे नहीं बना रही थी? How had she not been cooking food for 1 hour? |
| Why | had | they | not been | coming | since morning? | वे सुबह से क्यों नहीं आ रहे थे? Why had they not been coming since morning? |
More Examples:
- Why had you not been telling the truth for many days? → तुम कई दिनों से सच क्यों नहीं बोल रहे थे?
- Why had it not been raining since yesterday? → कल से बारिश क्यों नहीं हो रही थी?
- Where had they not been searching for him for two hours? → वे उसे दो घंटे से कहाँ नहीं ढूँढ रहे थे?
- How had Ram not been reaching on time since last week? → राम पिछले हफ्ते से समय पर कैसे नहीं पहुँच रहा था?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words List