Present Tense (वर्तमान काल)
हमने Basic में पढ़ा था कि Sentence (वाक्य) चार प्रकार के होते हैं, तो उसके आधार पर हम Present Tense के सभी वाक्य बनाते हैं।
1 - Present Indefinite Tense
जो काम हम रोज करते हैं या जो सच हमेशा बना रहता है, उसे बताने के लिए हम Present Indefinite का प्रयोग करते हैं। (जिसे Simple Present Tense भी कहा जाता है)
इस Tense का उपयोग उन कामों के लिए किया जाता है जो:
- आदतन (Habitual) होते हैं (जैसे- मैं रोज़ दौड़ता हूँ)।
- सत्य (Universal Truth) होते हैं (जैसे- सूरज पूर्व से उगता है)।
- नियमित (Routine) कार्य होते हैं (जैसे- वह स्कूल जाता है)।
इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूँ आदि आता है।
जैसे - राजू स्कूल जाता है। हम रोज सुबह टहलने जाते हैं। वह अच्छी पेंटिंग बनाती है।
Verb (क्रिया): इसमे में Verb की V1st (First Form) का प्रयोग होता हैं। जैसे - go, eat, make, drink, read, etc. More
Helping Verb (सहायक क्रिया):
Do/Does - इसमे में हम 'do' या 'does' का उपयोग करते हैं।
- He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) के साथ: does
- I, We, You, They, या बहुवचन (Plural) के साथ: do
नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए है।
Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में हम बताते हैं कि कोई काम सामान्य रूप से होता है।
इसमें हम Verb (क्रिया) के साथ s या es का प्रयोग करते हैं, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि काम करने वाला (Subject) कौन है।
जैसे - goes, eats, makes, reads, etc.
किसके साथ s/es लगेगा?
- अगर Subject He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) है, तो Verb के साथ s या es लगेगा।
- अगर Subject I, We, You, They, या बहुवचन (Plural) है, तो Verb के साथ कुछ भी नहीं लगेगा।
उदाहरण:
- मैं क्रिकेट खेलता हूँ। → I play cricket.
- वह स्कूल जाता है। → He goes to school.
Sentence बनाना
Rule याद रखें।: (Subject + V1st s/es + Object)
| Sentence | Subject | Verb | Object | हिंदी अनुवाद |
|---|---|---|---|---|
| I go to school. | I | go | to school | मैं स्कूल जाता हूँ। |
| We play football. | We | play | football | हम फ़ुटबॉल खेलते हैं। |
| He reads a book. | He | reads | a book | वह किताब पढ़ता है। |
| She eats an apple. | She | eats | an apple | वह सेब खाती है। |
| They drink water. | They | drink | water | वे पानी पीते हैं। |
| Rahul makes tea. | Rahul | makes | tea | राहुल चाय बनाता है। |
More Examples:
- You speak English. → तुम अंग्रेजी बोलते हो।
- He plays cricket. → वह क्रिकेट खेलता है।
- She cooks food. → वह खाना बनाती है।
- They watch movies. → वे फिल्में देखते हैं।
- It rains in July. → जुलाई में बारिश होती है।
- Ram goes to the office. → राम ऑफिस जाता है।
More Examples: Click Here
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में कार्य के न होने की बात की जाती है। 'नहीं' के लिए हम Do not (don't) या Does not (doesn't) का प्रयोग करते हैं।
इसमें हम Helping Verb do not या does not का प्रयोग करते हैं और Verb की हमेशा 1st form ही रहती है (s/es हट जाता है)।
जैसे - do not go, does not eat, do not make, does not read, etc.
किसके साथ do not/does not लगेगा?
- अगर Subject He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) है, तो does not लगेगा।
- अगर Subject I, We, You, They, या बहुवचन (Plural) है, तो do not लगेगा।
उदाहरण:
- मैं क्रिकेट नहीं खेलता हूँ। → I do not play cricket.
- वह स्कूल नहीं जाता है। → He does not go to school.
(ध्यान दें: Does का प्रयोग होने के कारण Verb के साथ s/es नहीं लगाया जाता है। s/es क्या उपयोग केवल "Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य)" में ही किया जाता है।)
Sentence बनाना
Rule याद रखें।: (Subject + do/does + not + V1st + Object)
| Sentence | Subject | Helping Verb | Verb | Object | हिंदी अनुवाद |
|---|---|---|---|---|---|
| I do not go to school. | I | do not | go | to school | मैं स्कूल नहीं जाता हूँ। |
| We do not play football. | We | do not | play | football | हम फ़ुटबॉल नहीं खेलते हैं। |
| He does not read a book. | He | does not | read | a book | वह किताब नहीं पढ़ता है। |
| She does not eat an apple. | She | does not | eat | an apple | वह सेब नहीं खाती है। |
| They do not drink water. | They | do not | drink | water | वे पानी नहीं पीते हैं। |
| Rahul does not make tea. | Rahul | does not | make | tea | राहुल चाय नहीं बनाता है। |
More Examples:
- You do not speak English. → तुम अंग्रेजी नहीं बोलते हो।
- He does not play cricket. → वह क्रिकेट नहीं खेलता है।
- She does not cook food. → वह खाना नहीं बनाती है।
- They do not watch movies. → वे फिल्में नहीं देखते हैं।
- It does not rain in July. → जुलाई में बारिश नहीं होती है।
- Ram does not go to the office. → राम ऑफिस नहीं जाता है।
More Examples: Click Here
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):
1 Yes/No:
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। और ये सकारात्मक वाक्य होते है। इनमें नही का उपयोग नही होता है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य हमेशा 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं।
इसमें हम Helping Verb Do या Does को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं और Verb की 1st form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Do you go?, Does he eat?, Do they make?, Does she read?, etc.
किसके साथ Do/Does लगेगा?
- अगर Subject He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) है, तो वाक्य Does से शुरू होगा।
- अगर Subject I, We, You, They, या बहुवचन (Plural) है, तो वाक्य Do से शुरू होगा।
उदाहरण:
- क्या मैं क्रिकेट खेलता हूँ? → Do I play cricket?
- क्या वह स्कूल जाता है? → Does he go to school?
Sentence बनाना
Rule याद रखें: (Do/Does + Subject + V1st + Object?)
| Sentence | Helping Verb | Subject | Verb | Object | हिंदी अनुवाद |
|---|---|---|---|---|---|
| Do I go to school? | Do | I | go | to school | क्या मैं स्कूल जाता हूँ? |
| Do we play football? | Do | we | play | football | क्या हम फ़ुटबॉल खेलते हैं? |
| Does he read a book? | Does | he | read | a book | क्या वह किताब पढ़ता है? |
| Does she eat an apple? | Does | she | eat | an apple | क्या वह सेब खाती है? |
| Do they drink water? | Do | they | drink | water | क्या वे पानी पीते हैं? |
| Does Rahul make tea? | Does | Rahul | make | tea | क्या राहुल चाय बनाता है? |
More Examples:
- Do you speak English? → क्या तुम अंग्रेजी बोलते हो?
- Does he play cricket? → क्या वह क्रिकेट खेलता है?
- Does she cook food? → क्या वह खाना बनाती है?
- Do they watch movies? → क्या वे फिल्में देखते हैं?
- Does it rain in July? → क्या जुलाई में बारिश होती है?
- Does Ram go to the office? → क्या राम ऑफिस जाता है?
More Examples: Click Here
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है और साथ ही काम के न होने (नकारात्मकता) की बात भी की जाती है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और बीच में 'नहीं' शब्द आता है।
इसमें हम Do या Does को वाक्य के शुरू में लगाते हैं और Subject के तुरंत बाद not का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Do you not go?, Does he not eat?, Do they not make?, etc.
किसके साथ Do/Does लगेगा?
- अगर Subject He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) है, तो Does लगेगा।
- अगर Subject I, We, You, They, या बहुवचन (Plural) है, तो Do लगेगा।
उदाहरण:
- क्या मैं क्रिकेट नहीं खेलता हूँ? → Do I not play cricket?
- क्या वह स्कूल नहीं जाता है? → Does he not go to school?
(ध्यान दें: यहाँ भी Verb के साथ s/es का प्रयोग नहीं होता है।)
Sentence बनाना
Rule याद रखें: (Do/Does + Subject + not + V1st + Object?)
| Sentence | Helping Verb | Subject | Not | Verb | Object | हिंदी अनुवाद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Do I not go to school? | Do | I | not | go | to school | क्या मैं स्कूल नहीं जाता हूँ? |
| Do we not play football? | Do | we | not | play | football | क्या हम फ़ुटबॉल नहीं खेलते हैं? |
| Does he not read a book? | Does | he | not | read | a book | क्या वह किताब नहीं पढ़ता है? |
| Does she not eat an apple? | Does | she | not | eat | an apple | क्या वह सेब नहीं खाती है? |
| Do they not drink water? | Do | they | not | drink | water | क्या वे पानी नहीं पीते हैं? |
| Does Rahul not make tea? | Does | Rahul | not | make | tea | क्या राहुल चाय नहीं बनाता है? |
More Examples:
- Do you not speak English? → क्या तुम अंग्रेजी नहीं बोलते हो?
- Does he not play cricket? → क्या वह क्रिकेट नहीं खेलता है?
- Does she not cook food? → क्या वह खाना नहीं बनाती है?
- Do they not watch movies? → क्या वे फिल्में नहीं देखते हैं?
- Does it not rain in July? → क्या जुलाई में बारिश नहीं होती है?
- Does Ram not go to the office? → क्या राम ऑफिस नहीं जाता है?
More Examples: Click Here
2 WH Family:
इन वाक्यों में हम 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछते हैं। इनका उत्तर केवल 'हाँ' या 'नहीं' में नहीं दिया जा सकता, बल्कि पूरी जानकारी देनी होती है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कहाँ', 'कैसे' जैसे प्रश्नवाचक शब्द आते हैं।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (Do/Does) और उसके बाद Subject का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why do you go?, Where does he eat?, How do they make?, etc.
नियम: Wh Family + Do/Does + Subject + V1st + Object?
उदाहरण:
- तुम क्रिकेट क्यों खेलते हो? → Why do you play cricket?
- वह कहाँ जाता है? → Where does he go?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Verb | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Why | do | I | go | to school? | मैं स्कूल क्यों जाता हूँ? Why do I go to school? |
| Where | do | we | play | football? | हम फुटबॉल कहाँ खेलते हैं? Where do we play football? |
| When | does | he | read | a book? | वह किताब कब पढ़ता है? When does he read a book? |
| How | does | she | eat | an apple? | वह सेब कैसे खाती है? How does she eat an apple? |
| What | do | they | drink? | - | वे क्या पीते हैं? What do they drink? |
More Examples:
- Why do you speak English? → तुम अंग्रेजी क्यों बोलते हो?
- When does he play cricket? → वह क्रिकेट कब खेलता है?
- Where does she cook food? → वह खाना कहाँ बनाती है?
- How do they watch movies? → वे फिल्में कैसे देखते हैं?
More Examples: Click Here
इस लिंक पर क्लिक करके आप सभी 'wh' words को सीख सकते हैं। WH Words
इन वाक्यों में हम 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों के साथ 'नहीं' का प्रयोग करते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द (कब, क्यों, आदि) और 'नहीं' दोनों आते हैं।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (Do/Does), फिर Subject और उसके तुरंत बाद 'not' का प्रयोग करते हैं।
नियम: Wh Family + Do/Does + Subject + not + V1st + Object?
उदाहरण:
- तुम क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हो? → Why do you not play cricket?
- वह स्कूल क्यों नहीं जाता है? → Why does he not go to school?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Not | Verb | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Why | do | I | not | go | to school? | मैं स्कूल क्यों नहीं जाता हूँ? Why do I not go to school? |
| Where | do | we | not | play | football? | हम फुटबॉल कहाँ नहीं खेलते हैं? Where do we not play football? |
| When | does | he | not | read | a book? | वह किताब कब नहीं पढ़ता है? When does he not read a book? |
| How | does | she | not | eat | an apple? | वह सेब कैसे नहीं खाती है? How does she not eat an apple? |
More Examples:
- Why do you not speak English? → तुम अंग्रेजी क्यों नहीं बोलते हो?
- When does he not play cricket? → वह क्रिकेट कब नहीं खेलता है?
- Where does she not cook food? → वह खाना कहाँ नहीं बनाती है?
- How do they not watch movies? → वे फिल्में कैसे नहीं देखते हैं?
More Examples: Click Here
इस लिंक पर क्लिक करके आप सभी 'wh' words को सीख सकते हैं। WH Words
2 - Present Perfect Tense
जो काम अभी-अभी पूरा हुआ है या जिसका प्रभाव अभी भी बना हुआ है, उसे बताने के लिए हम Present Perfect Tense का प्रयोग करते हैं।
इस Tense का उपयोग उन कामों के लिए किया जाता है जो:
- हाल ही में पूर्ण (Just Finished) हुए हैं (जैसे- मैंने खाना खा लिया है)।
- अनुभव (Experience) बताने के लिए (जैसे- मैं ताजमहल देख चुका हूँ)।
- अतीत में शुरू होकर अभी खत्म हुए कार्य (जैसे- उसने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है)।
इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं, - गया है, गई है, गए हैं - लिया है, दिया है आदि आता है।
जैसे - राहुल सो गया है। हमने मैच जीत लिया है। वह फिल्म देख चुकी है।
Verb (क्रिया): इसमें हमेशा Verb की V3rd (Third Form) का प्रयोग होता है। जैसे - gone, eaten, made, drunk, read, etc. More
Helping Verb (सहायक क्रिया):
Has/Have - इसमें हम 'has' या 'have' का उपयोग करते हैं।
- He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) के साथ: has
- I, We, You, They, या बहुवचन (Plural) के साथ: have
ध्यान रखें: यह देखने में भूतकाल (Past Tense) जैसा लगता है, लेकिन यह भूतकाल नहीं है। इसका अर्थ वर्तमान काल (Present Tense) में निकलता है। पहचानने के लिए, इन वाक्यों के अंत में 'है', 'हो' या 'हूँ' ज़रूर आता है।
Structure Rule (नियम):
Subject + has/have + V3rd + Object
नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए है।
Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों से पता चलता है कि Subject (काम करने वाले) ने वर्तमान में अपना काम पूरा कर लिया है। ये सीधे और सकारात्मक (Positive) वाक्य होते हैं। और इनमें 'नहीं' या 'प्रश्न' का प्रयोग नहीं होता।
इसमें हम Has या Have के साथ verb की third form (V3rd) का प्रयोग करते हैं।
जैसे - I have gone, He has eaten, They have played, etc.
नियम याद रखें: (Subject + Has/Have + V3rd + Object)
उदाहरण:
- मैं क्रिकेट खेल चुका हूँ। → I have played cricket.
- वह स्कूल जा चुका है। → He has gone to school.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | have | gone | to school | मैं स्कूल जा चुका हूँ। I have gone to school. |
| We | have | played | football | हम फ़ुटबॉल खेल चुके हैं। We have played football. |
| He | has | read | a book | वह किताब पढ़ चुका है। He has read a book. |
| She | has | eaten | an apple | वह सेब खा चुकी है। She has eaten an apple. |
| They | have | drunk | water | वे पानी पी चुके हैं। They have drunk water. |
| Rahul | has | made | tea | राहुल चाय बना चुका है। Rahul has made tea. |
More Examples:
- You have spoken English. → तुम अंग्रेजी बोल चुके हो।
- He has played cricket. → वह क्रिकेट खेल चुका है।
- She has cooked food. → वह खाना बना चुकी है।
- They have watched movies. → वे फिल्में देख चुके हैं।
- It has rained today. → आज बारिश हुई है।
- Ram has gone to the office. → राम ऑफिस जा चुका है।
More Examples: Click Here
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में कार्य के न होने की बात की जाती है। 'नहीं' के लिए हम has not (hasn't) या have not (haven't) का प्रयोग करते हैं।
इसमें हम Helping Verb के तुरंत बाद not लगाते हैं और Verb की हमेशा V3rd form ही रहती है।
जैसे - has not gone, have not eaten, has not made, have not read, etc.
नियम याद रखें: (Subject + has/have + not + V3rd + Object)
उदाहरण:
- मैंने खाना नहीं खाया है। → I have not eaten food.
- वह स्कूल नहीं गया है। → He has not gone to school.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | have not | gone | to school | मैं स्कूल नहीं गया हूँ। I have not gone to school. |
| We | have not | played | football | हमने फ़ुटबॉल नहीं खेला है। We have not played football. |
| He | has not | read | a book | उसने किताब नहीं पढ़ी है। He has not read a book. |
| She | has not | eaten | an apple | उसने सेब नहीं खाया है। She has not eaten an apple. |
| They | have not | drunk | water | उन्होंने पानी नहीं पिया है। They have not drunk water. |
| Rahul | has not | made | tea | राहुल ने चाय नहीं बनाई है। Rahul has not made tea. |
More Examples:
- You have not spoken English. → तुम अंग्रेजी नहीं बोले हो।
- He has not played cricket. → वह क्रिकेट नहीं खेल चुका है।
- She has not cooked food. → उसने खाना नहीं बनाया है।
- They have not watched movies. → उन्होंने फ़िल्में नहीं देखी हैं।
- It has not rained today. → आज बारिश नहीं हुई है।
- Ram has not gone to the office. → राम ऑफिस नहीं गया है।
More Examples: Click Here
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):
1 Yes/No:
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। और ये सकारात्मक वाक्य होते हैं। इनमें नहीं का उपयोग नहीं होता है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य हमेशा 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और अंत में 'चुका है', 'लिया है' आदि आता है।
इसमें हम Helping Verb Has या Have को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं और Verb की 3rd form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Have you gone?, Has he eaten?, Have they made?, Has she read?, etc.
नियम याद रखें: (Has/Have + Subject + V3rd + Object?)
उदाहरण:
- क्या मैंने क्रिकेट खेला है? → Have I played cricket?
- क्या वह स्कूल जा चुका है? → Has he gone to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| Have | I | gone | to school | क्या मैं स्कूल जा चुका हूँ? Have I gone to school? |
| Have | we | played | football | क्या हमने फ़ुटबॉल खेला है? Have we played football? |
| Has | he | read | a book | क्या वह किताब पढ़ चुका है? Has he read a book? |
| Has | she | eaten | an apple | क्या वह सेब खा चुकी है? Has she eaten an apple? |
| Have | they | drunk | water | क्या उन्होंने पानी पिया है? Have they drunk water? |
| Has | Rahul | made | tea | क्या राहुल चाय बना चुका है? Has Rahul made tea? |
More Examples:
- Have you spoken English? → क्या तुम अंग्रेजी बोल चुके हो?
- Has he played cricket? → क्या उसने क्रिकेट खेला है?
- Has she cooked food? → क्या वह खाना बना चुकी है?
- Have they watched movies? → क्या वे फ़िल्में देख चुके हैं?
- Has it rained today? → क्या आज बारिश हुई है?
- Has Ram gone to the office? → क्या राम ऑफिस जा चुका है?
More Examples: Click Here
इन वाक्यों में भी प्रश्न पूछा जाता है और साथ ही काम के न होने (नकारात्मकता) की बात भी की जाती है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और बीच में 'नहीं' शब्द आता है।
इसमें हम Has या Have को वाक्य के शुरू में लगाते हैं और Subject के तुरंत बाद not का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Have you not gone?, Has he not eaten?, Have they not made?, etc.
नियम याद रखें: (Has/Have + Subject + not + V3rd + Object?)
उदाहरण:
- क्या मैंने क्रिकेट नहीं खेला है? → Have I not played cricket?
- क्या वह स्कूल नहीं गया है? → Has he not gone to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Not | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Have | I | not | gone | to school | क्या मैं स्कूल नहीं जा चुका हूँ? Have I not gone to school? |
| Have | we | not | played | football | क्या हमने फ़ुटबॉल नहीं खेला है? Have we not played football? |
| Has | he | not | read | a book | क्या उसने किताब नहीं पढ़ी है? Has he not read a book? |
| Has | she | not | eaten | an apple | क्या वह सेब नहीं खा चुकी है? Has she not eaten an apple? |
| Have | they | not | drunk | water | क्या उन्होंने पानी नहीं पिया है? Have they not drunk water? |
| Has | Rahul | not | made | tea | क्या राहुल ने चाय नहीं बनाई है? Has Rahul not made tea? |
More Examples:
- Have you not spoken English? → क्या तुमने अंग्रेजी नहीं बोली है?
- Has he not played cricket? → क्या वह क्रिकेट नहीं खेल चुका है?
- Has she not cooked food? → क्या उसने खाना नहीं बनाया है?
- Have they not watched movies? → क्या उन्होंने फ़िल्में नहीं देखी हैं?
- Has it not rained today? → क्या आज बारिश नहीं हुई है?
- Has Ram not gone to the office? → क्या राम ऑफिस नहीं गया है?
More Examples: Click Here
2 WH Family:
इन वाक्यों में हम 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछते हैं। इनका उत्तर केवल 'हाँ' या 'नहीं' में नहीं दिया जा सकता, बल्कि पूरी जानकारी देनी होती है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कहाँ', 'कैसे' जैसे प्रश्नवाचक शब्द आते हैं और अंत में 'चुका है', 'लिया है' आदि शब्द होते हैं।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (Has/Have) और उसके बाद Subject का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why have you gone?, Where has he eaten?, How have they made?, etc.
नियम: Wh Family + Has/Have + Subject + V3rd + Object?
उदाहरण:
- तुमने क्रिकेट क्यों खेला है? → Why have you played cricket?
- वह कहाँ गया है? → Where has he gone?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Why | have | I | gone | to school? | मैं स्कूल क्यों गया हूँ? Why have I gone to school? |
| Where | have | we | played | football? | हमने फुटबॉल कहाँ खेला है? Where have we played football? |
| When | has | he | read | a book? | वह किताब कब पढ़ चुका है? When has he read a book? |
| How | has | she | eaten | an apple? | उसने सेब कैसे खाया है? How has she eaten an apple? |
| What | have | they | drunk? | - | उन्होंने क्या पिया है? What have they drunk? |
More Examples:
- Why have you spoken English? → तुम अंग्रेजी क्यों बोल चुके हो?
- When has he played cricket? → उसने क्रिकेट कब खेला है?
- Where has she cooked food? → उसने खाना कहाँ बनाया है?
- How have they watched movies? → उन्होंने फिल्में कैसे देखी हैं?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words
इन वाक्यों में 'क्यों नहीं', 'कैसे नहीं', 'कहाँ नहीं' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछा जाता है। इसमें प्रश्न के साथ-साथ नकारात्मकता not 'नहीं' का प्रयोग करते है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कैसे' आदि के साथ 'नहीं' शब्द भी आता है।
इसमें सबसे पहले Wh word, फिर Helping Verb (Has/Have), उसके बाद Subject और फिर not लगाकर Verb की 3rd form का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why have you not gone?, How has he not eaten?, Why have they not played?, etc.
नियम (Rule): Wh Family + Has/Have + Subject + not + V3rd + Object?
उदाहरण:
- तुमने अपना काम क्यों नहीं किया है? → Why have you not finished your work?
- उसने खाना क्यों नहीं खाया है? → Why has he not eaten food?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Not | Verb (3rd) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Why | have | I | not | gone | to school? | मैं स्कूल क्यों नहीं गया हूँ? Why have I not gone to school? |
| Where | have | we | not | played | football? | हमने फुटबॉल कहाँ नहीं खेला है? Where have we not played football? |
| When | has | he | not | read | the book? | उसने किताब कब नहीं पढ़ी है? When has he not read the book? |
| How | has | she | not | cooked | food? | उसने खाना कैसे नहीं बनाया है? How has she not cooked food? |
| Why | have | they | not | come | yet? | वे अब तक क्यों नहीं आए हैं? Why have they not come yet? |
More Examples:
- Why have you not told the truth? → तुमने सच क्यों नहीं बोला है?
- Why has it not rained today? → आज बारिश क्यों नहीं हुई है?
- Where have they not searched for him? → उन्होंने उसे कहाँ नहीं ढूँढा है?
- How has Ram not reached yet? → राम अभी तक कैसे नहीं पहुँचा है?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words List
3 - Present Continuous Tense
जो काम वर्तमान में अभी चल रहा है या जो अभी पूरा नही हुआ है बोलने के समय भी चल रहा है, उसे बताने के लिए हम Present Continuous Tense का प्रयोग करते हैं।
इस Tense का उपयोग उन कामों के लिए किया जाता है जो:
- जारी कार्य (Ongoing Action) होते हैं (जैसे- मैं अभी पढ़ रहा हूँ)।
- निकट भविष्य (Near Future Plan) के लिए (जैसे- हम कल दिल्ली जा रहे हैं)।
- अस्थायी स्थिति (Temporary Situation) के लिए (जैसे- वह आजकल गिटार सीख रहा है)।
इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूँ आदि आता है।
जैसे - बच्चे पार्क में खेल रहे हैं। बारिश हो रही है। मैं अपना काम कर रहा हूँ।
Verb (क्रिया): इसमें Verb की V1st (First Form) के साथ ing का प्रयोग होता है जैसे - going, eating, making, drinking, reading, etc. More
Helping Verb (सहायक क्रिया):
Is/Am/Are - इसमें हम 'is', 'am' या 'are' का उपयोग करते हैं।
- He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) के साथ: is
- केवल I के साथ: am
- We, You, They, या बहुवचन (Plural) के साथ: are
ध्यान रखें: इस Tense में क्रिया (Verb) के साथ 'ing' जोड़ना अनिवार्य है। जैसे: Play + ing = Playing.
Structure Rule (नियम):
Subject + is/am/are + V1st + ing + Object
नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए है।
Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों से पता चलता है कि Subject (काम करने वाले) द्वारा वर्तमान में काम लगातार जारी है (काम अभी हो रहा है)। ये सीधे और सकारात्मक (Positive) वाक्य होते हैं और इनमें 'नहीं' या 'प्रश्न' का प्रयोग नहीं होता।
इसमें हम is, am, या are के साथ verb की first form + ing (V1st + ing) का प्रयोग करते हैं।
जैसे - I am going, He is eating, They are playing, etc.
नियम याद रखें: (Subject + is/am/are + V1st + ing + Object)
- अगर Subject He, She, It, या कोई Singular Name है, तो is लगेगा।
- अगर Subject I है, तो am लगेगा।
- अगर Subject We, You, They, या Plural है, तो are लगेगा।
उदाहरण:
- मैं क्रिकेट खेल रहा हूँ। → I am playing cricket.
- वह स्कूल जा रहा है। → He is going to school.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | am | going | to school | मैं स्कूल जा रहा हूँ। I am going to school. |
| We | are | playing | football | हम फ़ुटबॉल खेल रहे हैं। We are playing football. |
| He | is | reading | a book | वह किताब पढ़ रहा है। He is reading a book. |
| She | is | eating | an apple | वह सेब खा रही है। She is eating an apple. |
| They | are | drinking | water | वे पानी पी रहे हैं। They are drinking water. |
| Rahul | is | making | tea | राहुल चाय बना रहा है। Rahul is making tea. |
More Examples:
- You are speaking English. → तुम अंग्रेजी बोल रहे हो।
- He is playing cricket. → वह क्रिकेट खेल रहा है।
- She is cooking food. → वह खाना बना रही है।
- They are watching movies. → वे फिल्में देख रहे हैं।
- It is raining today. → आज बारिश हो रही है।
- Ram is going to the office. → राम ऑफिस जा रहा है।
More Examples: Click Here
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में वर्तमान में कार्य के न होने या जारी न रहने की बात की जाती है। 'नहीं' के लिए हम is not (isn't), am not या are not (aren't) का प्रयोग करते हैं।
इसमें हम Helping Verb के तुरंत बाद not लगाते हैं और Verb की हमेशा V1st + ing फॉर्म ही रहती है।
जैसे - is not going, am not eating, are not playing, etc.
नियम याद रखें: (Subject + is/am/are + not + V1st + ing + Object)
- अगर Subject He, She, It, या Singular Name है, तो is not लगेगा।
- अगर Subject I है, तो am not लगेगा।
- अगर Subject We, You, They, या Plural है, तो are not लगेगा।
उदाहरण:
- मैं खाना नहीं खा रहा हूँ। → I am not eating food.
- वह स्कूल नहीं जा रहा है। → He is not going to school.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | am not | going | to school | मैं स्कूल नहीं जा रहा हूँ। I am not going to school. |
| We | are not | playing | football | हम फ़ुटबॉल नहीं खेल रहे हैं। We are not playing football. |
| He | is not | reading | a book | वह किताब नहीं पढ़ रहा है। He is not reading a book. |
| She | is not | eating | an apple | वह सेब नहीं खा रही है। She is not eating an apple. |
| They | are not | drinking | water | वे पानी नहीं पी रहे हैं। They are not drinking water. |
| Rahul | is not | making | tea | राहुल चाय नहीं बना रहा है। Rahul is not making tea. |
More Examples:
- You are not speaking English. → तुम अंग्रेजी नहीं बोल रहे हो।
- He is not playing cricket. → वह क्रिकेट नहीं खेल रहा है।
- She is not cooking food. → वह खाना नहीं बना रही है।
- They are not watching movies. → वे फिल्में नहीं देख रहे हैं।
- It is not raining today. → आज बारिश नहीं हो रही है।
- Ram is not going to the office. → राम ऑफिस नहीं जा रहा है।
More Examples: Click Here
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):
1 Yes/No:
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। ये सकारात्मक प्रश्न होते हैं, इनमें नहीं का उपयोग नहीं होता है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य हमेशा 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और अंत में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' आदि आता है।
इसमें हम Helping Verb is, am, या are को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं और Verb की 1st form + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Am I going?, Is he eating?, Are they playing?, Is she reading?, etc.
नियम याद रखें: (Is/Am/Are + Subject + V1st + ing + Object?)
- अगर Subject He, She, It या Singular है, तो Is बाहर आएगा।
- अगर Subject I है, तो Am बाहर आएगा।
- अगर Subject We, You, They या Plural है, तो Are बाहर आएगा।
उदाहरण:
- क्या मैं क्रिकेट खेल रहा हूँ? → Am I playing cricket?
- क्या वह स्कूल जा रहा है? → Is he going to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| Am | I | going | to school | क्या मैं स्कूल जा रहा हूँ? Am I going to school? |
| Are | we | playing | football | क्या हम फ़ुटबॉल खेल रहे हैं? Are we playing football? |
| Is | he | reading | a book | क्या वह किताब पढ़ रहा है? Is he readng a book? |
| Is | she | eating | an apple | क्या वह सेब खा रही है? Is she eating an apple? |
| Are | they | drinking | water | क्या वे पानी पी रहे हैं? Are they drinking water? |
| Is | Rahul | making | tea | क्या राहुल चाय बना रहा है? Is Rahul making tea? |
More Examples:
- Are you speaking English? → क्या तुम अंग्रेजी बोल रहे हो?
- Is he playing cricket? → क्या वह क्रिकेट खेल रहा है?
- Is she cooking food? → क्या वह खाना बना रही है?
- Are they watching movies? → क्या वे फिल्में देख रहे हैं?
- Is it raining today? → क्या आज बारिश हो रही है?
- Is Ram going to the office? → क्या राम ऑफिस जा रहा है?
More Examples: Click Here
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है और साथ ही काम के न होने (नकारात्मकता) की बात भी की जाती है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं, बीच में 'नहीं' आता है और अंत में 'रहा है/रही है' आदि आता है।
इसमें हम Helping Verb is, am, या are को वाक्य के शुरू में लगाते हैं और Subject के तुरंत बाद not का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Am I not going?, Is he not eating?, Are they not playing?, etc.
नियम याद रखें: (Is/Am/Are + Subject + not + V1st + ing + Object?)
- अगर Subject He, She, It या Singular है, तो Is लगेगा।
- अगर Subject I है, तो Am लगेगा।
- अगर Subject We, You, They या Plural है, तो Are लगेगा।
उदाहरण:
- क्या मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा हूँ? → Am I not playing cricket?
- क्या वह स्कूल नहीं जा रहा है? → Is he not going to school?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Not | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Am | I | not | going | to school | क्या मैं स्कूल नहीं जा रहा हूँ? Am I not going to school? |
| Are | we | not | playing | football | क्या हम फ़ुटबॉल नहीं खेल रहे हैं? Are we not playing football? |
| Is | he | not | reading | a book | क्या वह किताब नहीं पढ़ रहा है? Is he not reading a book? |
| Is | she | not | eating | an apple | क्या वह सेब नहीं खा रही है? Is she not eating an apple? |
| Are | they | not | drinking | water | क्या वे पानी नहीं पी रहे हैं? Are they not drinking water? |
| Is | Rahul | not | making | tea | क्या राहुल चाय नहीं बना रहा है? Is Rahul not making tea? |
More Examples:
- Are you not speaking English? → क्या तुम अंग्रेजी नहीं बोल रहे हो?
- Is he not playing cricket? → क्या वह क्रिकेट नहीं खेल रहा है?
- Is she not cooking food? → क्या वह खाना नहीं बना रही है?
- Are they not watching movies? → क्या वे फिल्में नहीं देख रहे हैं?
- Is it not raining today? → क्या आज बारिश नहीं हो रही है?
- Is Ram not going to the office? → क्या राम ऑफिस नहीं जा रहा है?
More Examples: Click Here
2 WH Family:
इन वाक्यों में हम 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछते हैं। इनका उत्तर केवल 'हाँ' या 'नहीं' में नहीं दिया जा सकता, बल्कि पूरी जानकारी देनी होती है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कहाँ', 'कैसे' जैसे प्रश्नवाचक शब्द आते हैं और अंत में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' आदि शब्द होते हैं।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (is/am/are) और उसके बाद Subject का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why are you going?, Where is he eating?, How are they making?, etc.
नियम: Wh Family + is/am/are + Subject + V1st + ing + Object?
- अगर Subject He, She, It या Singular है, तो is का प्रयोग करें।
- अगर Subject I है, तो am का प्रयोग करें।
- अगर Subject We, You, They या Plural है, तो are का प्रयोग करें।
उदाहरण:
- तुम क्रिकेट क्यों खेल रहे हो? → Why are you playing cricket?
- वह कहाँ जा रहा है? → Where is he going?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Why | am | I | going | to school? | मैं स्कूल क्यों जा रहा हूँ? Why am I going to school? |
| Where | are | we | playing | football? | हम फुटबॉल कहाँ खेल रहे हैं? Where are we playing football? |
| When | is | he | reading | a book? | वह किताब कब पढ़ रहा है? When is he reading a book? |
| How | is | she | eating | an apple? | वह सेब कैसे खा रही है? How is she eating an apple? |
| What | are | they | drinking? | - | वे क्या पी रहे हैं? What are they drinking? |
More Examples:
- Why are you speaking English? → तुम अंग्रेजी क्यों बोल रहे हो?
- When is he playing cricket? → वह क्रिकेट कब खेल रहा है?
- Where is she cooking food? → वह खाना कहाँ बना रही है?
- How are they watching movies? → वे फिल्में कैसे देख रहे हैं?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words
इन वाक्यों में 'क्यों नहीं', 'कैसे नहीं', 'कहाँ नहीं' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछा जाता है। इसमें प्रश्न के साथ-साथ नकारात्मकता 'not' (नहीं) का प्रयोग करते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कैसे' आदि के साथ 'नहीं' शब्द आता है और अंत में 'रहा है/रही है/रहे हैं' होता है।
इसमें सबसे पहले Wh word, फिर Helping Verb (is/am/are), उसके बाद Subject और फिर not लगाकर Verb की 1st form + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why are you not going?, How is he not eating?, Why are they not playing?, etc.
नियम (Rule): Wh Family + is/am/are + Subject + not + V1st + ing + Object?
- अगर Subject Singular (He, She, It, Name) है, तो is...not लगेगा।
- अगर Subject I है, तो am...not लगेगा।
- अगर Subject Plural (We, You, They) है, तो are...not लगेगा।
उदाहरण:
- तुम अपना काम क्यों नहीं कर रहे हो? → Why are you not doing your work?
- वह खाना क्यों नहीं खा रहा है? → Why is he not eating food?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Not | Verb (1st + ing) | Object | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Why | am | I | not | going | to school? | मैं स्कूल क्यों नहीं जा रहा हूँ? Why am I not going to school? |
| Where | are | we | not | playing | football? | हम फुटबॉल कहाँ नहीं खेल रहे हैं? Where are we not playing football? |
| When | is | he | not | reading | the book? | वह किताब कब नहीं पढ़ रहा है? When is he not reading the book? |
| How | is | she | not | cooking | food? | वह खाना कैसे नहीं बना रही है? How is she not cooking food? |
| Why | are | they | not | coming | yet? | वे अब तक क्यों नहीं आ रहे हैं? Why are they not coming yet? |
More Examples:
- Why are you not telling the truth? → तुम सच क्यों नहीं बोल रहे हो?
- Why is it not raining today? → आज बारिश क्यों नहीं हो रही है?
- Where are they not searching for him? → वे उसे कहाँ नहीं ढूँढ रहे हैं?
- How is Ram not reaching yet? → राम अभी तक कैसे नहीं पहुँच रहा है?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words List
4 - Present Perfect Continuous Tense
जब कोई काम भूतकाल (Past) में शुरू हुआ हो और वर्तमान (Present) में भी जारी हो, साथ ही यह भी बताया जाए कि काम कब से चल रहा है, तो हम Present Perfect Continuous Tense का प्रयोग करते हैं।
इस Tense का उपयोग उन कामों के लिए किया जाता है जो:
- समय के साथ जारी (Ongoing with Time) होते हैं (जैसे- मैं दो घंटे से पढ़ रहा हूँ)।
- लंबे समय से चल रही स्थिति के लिए (जैसे- वह इस शहर में 2010 से रह रहा है)।
इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आता है, लेकिन इसमें समय (Time) का जिक्र जरूर होता है।
जैसे - सुबह से बारिश हो रही है। वह दो दिन से बीमार है। हम चार साल से यहाँ काम कर रहे हैं।
Verb (क्रिया): इसमें भी Verb की V1st (First Form) के साथ ing का प्रयोग होता है जैसे - playing, working, waiting, etc. More
Helping Verb (सहायक क्रिया):
Has been / Have been - इसमें हम 'has been' या 'have been' का उपयोग करते हैं।
- He, She, It, या कोई एक नाम (Singular) के साथ: has been
- I, We, You, They, या बहुवचन (Plural) के साथ: have been
Since और For का प्रयोग:
- Since: निश्चित समय (Point of Time) के लिए। जैसे- Monday, 2015, 5:00 PM, Morning.
- For: अनिश्चित समय (Period of Time) के लिए। जैसे- 2 hours, 5 days, 3 months, a long time.
ध्यान रखें: बिना समय के यह केवल Present Continuous कहलाता है, समय जुड़ते ही यह Present Perfect Continuous बन जाता है।
Structure Rule (नियम):
Subject + has/have been + V1st + ing + Object + since/for + Time
नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए है।
Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों से पता चलता है कि कोई काम भूतकाल (Past) में शुरू हुआ और वर्तमान में अभी भी लगातार जारी है। इनमें समय (Time) का जिक्र ज़रूर होता है।
इसमें हम Has been या Have been के साथ verb की first form + ing (V1st + ing) और समय के लिए Since/For का प्रयोग करते हैं।
जैसे - I have been going, He has been eating, They have been playing, etc.
नियम याद रखें: (Subject + Has/Have + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time)
- निश्चित समय (Point of time) जैसे 2 बजे, सोमवार, 2010 के लिए Since लगायें।
- अनिश्चित समय (Duration) जैसे 2 घंटे, 4 दिन, कई महीनों के लिए For लगायें।
उदाहरण:
- मैं दो घंटे से क्रिकेट खेल रहा हूँ। → I have been playing cricket for two hours.
- वह सुबह से स्कूल जा रहा है। → He has been going to school since morning.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Verb (1st+ing) | Time (Since/For) | Sentence |
|---|---|---|---|---|
| I | have been | going | since morning | मैं सुबह से जा रहा हूँ। I have been going since morning. |
| We | have been | playing | for 2 hours | हम 2 घंटे से खेल रहे हैं। We have been playing for 2 hours. |
| He | has been | reading | since 4 PM | वह शाम 4 बजे से पढ़ रहा है। He has been reading since 4 PM. |
| She | has been | eating | for 10 minutes | वह 10 मिनट से खा रही है। She has been eating for 10 minutes. |
| They | have been | drinking | since Monday | वे सोमवार से पी रहे हैं। They have been drinking since Monday. |
| Rahul | has been | making | for a long time | राहुल काफी समय से बना रहा है। Rahul has been making for a long time. |
More Examples:
- You have been speaking English since 2016. → तुम 2016 से अंग्रेजी बोल रहे हो।
- He has been playing cricket for two days. → वह दो दिनों से क्रिकेट खेल रहा है।
- She has been cooking food since morning. → वह सुबह से खाना बना रही है।
- They have been watching movies for 3 hours. → वे 3 घंटे से फिल्में देख रहे हैं।
- It has been raining since last night. → कल रात से बारिश हो रही है।
- Ram has been going to the office for a month. → राम एक महीने से ऑफिस जा रहा है।
More Examples: Click Here
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):
इन वाक्यों में यह बताया जाता है कि कोई काम एक निश्चित या अनिश्चित समय से नहीं हो रहा है। 'नहीं' के लिए हम has not been या have not been का प्रयोग करते हैं।
इसमें हम Helping Verb (Has/Have) के तुरंत बाद not लगाते हैं और उसके बाद been का प्रयोग होता है। Verb की V1st + ing फॉर्म रहती है।
जैसे - has not been going, have not been eating, has not been playing, etc.
नियम याद रखें: (Subject + has/have + not + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time)
उदाहरण:
- मैं दो घंटे से खाना नहीं खा रहा हूँ। → I have not been eating food for two hours.
- वह सुबह से स्कूल नहीं जा रहा है। → He has not been going to school since morning.
Sentence बनाना
| Subject | Helping Verb | Not + Been | Verb (1st + ing) | Time | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| I | have | not been | going | since morning | मैं सुबह से स्कूल नहीं जा रहा हूँ। I have not been going to school since morning. |
| We | have | not been | playing | for 2 hours | हम 2 घंटे से फ़ुटबॉल नहीं खेल रहे हैं। We have not been playing football for 2 hours. |
| He | has | not been | reading | since Monday | वह सोमवार से किताब नहीं पढ़ रहा है। He has not been reading a book since Monday. |
| She | has | not been | eating | for 10 minutes | वह 10 मिनट से सेब नहीं खा रही है। She has not been eating an apple for 10 minutes. |
| They | have | not been | drinking | since yesterday | वे कल से पानी नहीं पी रहे हैं। They have not been drinking water since yesterday. |
| Rahul | has | not been | making | for long time | राहुल काफी समय से चाय नहीं बना रहा है। Rahul has not been making tea for a long time. |
More Examples:
- You have not been speaking English since 2015. → तुम 2015 से अंग्रेजी नहीं बोल रहे हो।
- He has not been playing cricket for two days. → वह दो दिनों से क्रिकेट नहीं खेल रहा है।
- She has not been cooking food since morning. → वह सुबह से खाना नहीं बना रही है।
- They have not been watching movies for a week. → वे एक हफ्ते से फ़िल्में नहीं देख रहे हैं।
- It has not been raining since Sunday. → रविवार से बारिश नहीं हो रही है।
- Ram has not been going to the office for many days. → राम कई दिनों से ऑफिस नहीं जा रहा है।
More Examples: Click Here
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' (Yes/No) में हो सकता है। ये सकारात्मक वाक्य होते हैं और इनमें नहीं का उपयोग नहीं होता है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य हमेशा 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं और अंत में 'रहा है', 'रही है' आदि के साथ समय का जिक्र होता है।
इसमें हम Helping Verb Has या Have को वाक्य के सबसे शुरुआत में लगाते हैं, फिर Subject और उसके बाद been लगाकर Verb की 1st form + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Have you been going?, Has he been eating?, Have they been playing?, etc.
नियम याद रखें: (Has/Have + Subject + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time?)
उदाहरण:
- क्या मैं दो घंटे से क्रिकेट खेल रहा हूँ? → Have I been playing cricket for two hours?
- क्या वह सुबह से स्कूल जा रहा है? → Has he been going to school since morning?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Been | Verb (1st+ing) | Time | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Have | I | been | going | since morning | क्या मैं सुबह से जा रहा हूँ? Have I been going since morning? |
| Have | we | been | playing | for 2 hours | क्या हम 2 घंटे से खेल रहे हैं? Have we been playing for 2 hours? |
| Has | he | been | reading | since 4 PM | क्या वह शाम 4 बजे से पढ़ रहा है? Has he been reading since 4 PM? |
| Has | she | been | eating | for 10 minutes | क्या वह 10 मिनट से खा रही है? Has she been eating for 10 minutes? |
| Have | they | been | drinking | since Monday | क्या वे सोमवार से पी रहे हैं? Have they been drinking since Monday? |
| Has | Rahul | been | making | for a long time | क्या राहुल काफी समय से बना रहा है? Has Rahul been making for a long time? |
More Examples:
- Have you been speaking English since 2018? → क्या तुम 2018 से अंग्रेजी बोल रहे हो?
- Has he been playing cricket for two days? → क्या वह दो दिनों से क्रिकेट खेल रहा है?
- Has she been cooking food since morning? → क्या वह सुबह से खाना बना रही है?
- Have they been watching movies for 3 hours? → क्या वे 3 घंटे से फिल्में देख रहे हैं?
- Has it been raining since last night? → क्या कल रात से बारिश हो रही है?
- Has Ram been going to the office for a month? → क्या राम एक महीने से ऑफिस जा रहा है?
More Examples: Click Here
इन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है और साथ ही काम के न होने (नकारात्मकता) की बात भी की जाती है।
पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं, बीच में 'नहीं' आता है और अंत में 'रहा है/रही है' के साथ समय का जिक्र होता है।
इसमें हम Helping Verb Has या Have को वाक्य के शुरू में लगाते हैं और Subject के तुरंत बाद not और फिर been का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Have you not been going?, Has he not been eating?, Have they not been playing?, etc.
नियम याद रखें: (Has/Have + Subject + not + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time?)
उदाहरण:
- क्या मैं दो घंटे से क्रिकेट नहीं खेल रहा हूँ? → Have I not been playing cricket for two hours?
- क्या वह सुबह से स्कूल नहीं जा रहा है? → Has he not been going to school since morning?
Sentence बनाना
| Helping Verb | Subject | Not + Been | Verb (1st+ing) | Time | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Have | I | not been | going | since morning | क्या मैं सुबह से नहीं जा रहा हूँ? Have I not been going since morning? |
| Have | we | not been | playing | for 2 hours | क्या हम 2 घंटे से नहीं खेल रहे हैं? Have we not been playing for 2 hours? |
| Has | he | not been | reading | since 4 PM | क्या वह शाम 4 बजे से नहीं पढ़ रहा है? Has he not been reading since 4 PM? |
| Has | she | not been | eating | for 10 minutes | क्या वह 10 मिनट से नहीं खा रही है? Has she not been eating for 10 minutes? |
| Have | they | not been | drinking | since Monday | क्या वे सोमवार से नहीं पी रहे हैं? Have they not been drinking since Monday? |
| Has | Rahul | not been | making | for long time | क्या राहुल काफी समय से नहीं बना रहा है? Has Rahul not been making for a long time? |
More Examples:
- Have you not been speaking English since 2016? → क्या तुम 2016 से अंग्रेजी नहीं बोल रहे हो?
- Has he not been playing cricket for two days? → क्या वह दो दिनों से क्रिकेट नहीं खेल रहा है?
- Has she not been cooking food since morning? → क्या वह सुबह से खाना नहीं बना रही है?
- Have they not been watching movies for 3 hours? → क्या वे 3 घंटे से फिल्में नहीं देख रहे हैं?
- Has it not been raining since last night? → क्या कल रात से बारिश नहीं हो रही है?
- Has Ram not been going to the office for a month? → क्या राम एक महीने से ऑफिस नहीं जा रहा है?
More Examples: Click Here
2 WH Family:
इन वाक्यों में हम 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछते हैं। इनका उत्तर केवल 'हाँ' या 'नहीं' में नहीं दिया जा सकता। ये वाक्य बताते हैं कि कोई काम कब से हो रहा है।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कहाँ' आदि शब्द आते हैं और अंत में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' के साथ समय का बोध होता है।
इसमें हम सबसे पहले Wh शब्द लिखते हैं, फिर Helping Verb (Has/Have), उसके बाद Subject और फिर been का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why have you been going?, Where has he been eating?, How have they been making?, etc.
नियम: Wh Family + Has/Have + Subject + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time?
- निश्चित समय (जैसे- Monday, 2024, Morning) के लिए Since लगाएँ।
- समय की अवधि (जैसे- 2 hours, 5 days, 1 month) के लिए For लगाएँ।
उदाहरण:
- तुम दो घंटे से क्रिकेट क्यों खेल रहे हो? → Why have you been playing cricket for two hours?
- वह सुबह से कहाँ जा रहा है? → Where has he been going since morning?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Been + V-ing | Time (Since/For) | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|
| Why | have | I | been going | since morning? | मैं सुबह से स्कूल क्यों जा रहा हूँ? Why have I been going to school since morning? |
| Where | have | we | been playing | for 2 hours? | हम 2 घंटे से फुटबॉल कहाँ खेल रहे हैं? Where have we been playing football for 2 hours? |
| When | has | he | been reading | since 4 PM? | वह शाम 4 बजे से किताब कब पढ़ रहा है? When has he been reading a book since 4 PM? |
| How | has | she | been eating | for 10 mins? | वह 10 मिनट से सेब कैसे खा रही है? How has she been eating an apple for 10 minutes? |
| What | have | they | been drinking | since Monday? | वे सोमवार से क्या पी रहे हैं? What have they been drinking since Monday? |
More Examples:
- Why have you been speaking English since 2015? → तुम 2015 से अंग्रेजी क्यों बोल रहे हो?
- Where has he been playing cricket for two days? → वह दो दिनों से क्रिकेट कहाँ खेल रहा है?
- Since when has she been cooking food? → वह कब से खाना बना रही है?
- How have they been watching movies for 3 hours? → वे 3 घंटे से फिल्में कैसे देख रहे हैं?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words
इन वाक्यों में 'क्यों नहीं', 'कैसे नहीं', 'कहाँ नहीं' आदि शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछा जाता है। इसमें प्रश्न के साथ-साथ नकारात्मकता 'not' (नहीं) का प्रयोग करते हैं।
पहचान: हिंदी वाक्यों के बीच में 'क्यों', 'कब', 'कैसे' आदि के साथ 'नहीं' शब्द आता है और अंत में 'रहा है/रही है/रहे हैं' के साथ समय का जिक्र होता है।
इसमें सबसे पहले Wh word, फिर Helping Verb (Has/Have), उसके बाद Subject और फिर not been लगाकर Verb की 1st form + ing का प्रयोग करते हैं।
जैसे - Why have you not been going?, How has he not been eating?, Why have they not been playing?, etc.
नियम (Rule): Wh Family + Has/Have + Subject + not + been + V1st + ing + Object + Since/For + Time?
उदाहरण:
- तुम दो घंटे से अपना काम क्यों नहीं कर रहे हो? → Why have you not been doing your work for two hours?
- वह सुबह से खाना क्यों नहीं खा रहा है? → Why has he not been eating food since morning?
Sentence बनाना
| Wh Word | Helping Verb | Subject | Not + Been | Verb (ing) | Time | Sentence |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Why | have | I | not been | going | since morning? | मैं सुबह से स्कूल क्यों नहीं जा रहा हूँ? Why have I not been going to school since morning? |
| Where | have | we | not been | playing | for 2 hours? | हम 2 घंटे से फुटबॉल कहाँ नहीं खेल रहे हैं? Where have we not been playing football for 2 hours? |
| When | has | he | not been | reading | since Monday? | वह सोमवार से किताब कब नहीं पढ़ रहा है? When has he not been reading the book since Monday? |
| How | has | she | not been | cooking | for 1 hour? | वह 1 घंटे से खाना कैसे नहीं बना रही है? How has she not been cooking food for 1 hour? |
| Why | have | they | not been | coming | since yesterday? | वे कल से क्यों नहीं आ रहे हैं? Why have they not been coming since yesterday? |
More Examples:
- Why have you not been telling the truth for long time? → तुम काफी समय से सच क्यों नहीं बोल रहे हो?
- Why has it not been raining since morning? → सुबह से बारिश क्यों नहीं हो रही है?
- Where have they not been searching for him since last night? → वे कल रात से उसे कहाँ नहीं ढूँढ रहे हैं?
- How has Ram not been reaching there for two days? → राम दो दिनों से वहाँ कैसे नहीं पहुँच रहा है?
More Examples: Click Here
Wh words की पूरी लिस्ट यहाँ देखें: WH Words List