Modals

Could (भूतकाल की क्षमता और विनम्र अनुरोध)

'Could' एक Modal Helping Verb है जो 'Can' का Past Tense रूप है। इसका उपयोग भूतकाल में किसी की क्षमता या योग्यता को दर्शाने के लिए किया जाता है।

इस Modal का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है:

  • भूतकालीन क्षमता (Past Ability) को दर्शाने के लिए (जैसे- वह बहुत तेज़ दौड़ सकता था)।
  • विनम्र अनुरोध (Polite Request) के लिए (जैसे- क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?)।
  • संभावना (Possibility) व्यक्त करने के लिए (जैसे- यह सच हो सकता था)।

इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'सकता था', 'सकती थी', 'सकते थे' आदि आता है।

जैसे - वह तेज़ दौड़ सकता था। मैं पहले गाना गा सकता था। वे अच्छा खेल सकते थे।

Verb (क्रिया): इसके साथ हमेशा Verb की V1st (First Form) का प्रयोग होता है।   जैसे - go, eat, speak, run, sing, etc. More

Helping Verb:

Could - इसमें सभी Subjects के साथ केवल 'could' का ही प्रयोग किया जाता है (चाहे Subject Singular हो या Plural)।

  • He, She, It, I, We, You, They, या कोई भी Singular/Plural Name सबके साथ:  could

नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए हैं।

Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):   

इन वाक्यों में हम भूतकाल में किसी की क्षमता या योग्यता के बारे में सकारात्मक रूप से बात करते हैं।

इसमें Subject के बाद Helping Verb के रूप में could और फिर Verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • मैं पहले तेज़ दौड़ सकता था। → I could run fast before.
  • वह पियानो बजा सकती थी। → She could play the piano.

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Subject + could + V1st + Object)

Sentence Subject Modals Verb Object हिंदी अनुवाद
I could run fast. I could run fast मैं तेज़ दौड़ सकता था।
She could play the piano. She could play the piano वह पियानो बजा सकती थी।
He could speak French. He could speak French वह फ्रेंच बोल सकता था।
We could win the match. We could win the match हम मैच जीत सकते थे।
They could climb the mountain. They could climb the mountain वे पहाड़ पर चढ़ सकते थे।
Rahul could swim well. Rahul could swim well राहुल अच्छी तरह तैर सकता था।

More Examples:

  • You could do this work. → तुम यह काम कर सकते थे।
  • She could dance beautifully. → वह सुंदर नाच सकती थी।
  • It could rain that day. → उस दिन बारिश हो सकती थी।
  • Birds could fly high. → पक्षी ऊँचे उड़ सकते थे।
  • He could lift heavy weights. → वह भारी वजन उठा सकता था।
  • We could learn quickly. → हम जल्दी सीख सकते थे।
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):   

इन वाक्यों में भूतकाल में किसी कार्य को करने में असमर्थता को दर्शाया जाता है। 'नहीं' के लिए could not (या couldn't) का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • मैं पहले तेज़ नहीं दौड़ सकता था। → I could not run fast before.
  • वह पियानो नहीं बजा सकती थी। → She could not play the piano.

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Subject + could + not + V1st + Object)

Sentence Subject Modals + Not Verb Object हिंदी अनुवाद
I could not run fast. I could not run fast मैं तेज़ नहीं दौड़ सकता था।
She could not play the piano. She could not play the piano वह पियानो नहीं बजा सकती थी।
He could not speak French. He could not speak French वह फ्रेंच नहीं बोल सकता था।
They could not climb the hill. They could not climb the hill वे पहाड़ी नहीं चढ़ सकते थे।
We could not win the game. We could not win the game हम खेल नहीं जीत सकते थे।
You could not understand it. You could not understand it तुम इसे नहीं समझ सकते थे।

More Examples:

  • You could not lift this box. → तुम यह बक्सा नहीं उठा सकते थे।
  • She could not swim. → वह तैर नहीं सकती थी।
  • He could not run very fast. → वह बहुत तेज़ नहीं दौड़ सकता था।
  • They could not solve this problem. → वे इस समस्या को हल नहीं कर सकते थे।
  • We could not ignore this rule. → हम इस नियम की अनदेखी नहीं कर सकते थे।
  • I could not trust him. → मैं उस पर भरोसा नहीं कर सकता था।
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):   
1 Yes/No:   

इन वाक्यों में भूतकालीन क्षमता या विनम्र अनुरोध के बारे में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' में दिया जा सकता है।

पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं।

उदाहरण:

  • क्या तुम अंग्रेजी बोल सकते थे? → Could you speak English?
  • क्या वह पियानो बजा सकती थी? → Could she play the piano?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Could + Subject + V1st + Object?)

Sentence Modals Subject Verb Object हिंदी अनुवाद
Could you speak English? Could you speak English क्या तुम अंग्रेजी बोल सकते थे?
Could he solve this problem? Could he solve this problem क्या वह यह समस्या हल कर सकता था?
Could she lift this box? Could she lift this box क्या वह इस बक्से को उठा सकती थी?
Could they win the match? Could they win the match क्या वे मैच जीत सकते थे?
Could you help me? Could you help me क्या तुम मेरी मदद कर सकते थे?

More Examples:

  • Could I help you? → क्या मैं आपकी मदद कर सकता था?
  • Could she dance? → क्या वह नाच सकती थी?
  • Could you speak French? → क्या तुम फ्रेंच बोल सकते थे?
  • Could he solve this puzzle? → क्या वह इस पहेली को हल कर सकता था?
  • Could they win the race? → क्या वे दौड़ जीत सकते थे?
  • Could we start then? → क्या हम तब शुरू कर सकते थे?

इन वाक्यों में प्रश्न भी पूछा जाता है और नकारात्मकता (नहीं) का भी बोध होता है।

उदाहरण:

  • क्या तुम अंग्रेजी नहीं बोल सकते थे? → Could you not speak English?
  • क्या वह नहीं आ सकता था? → Could he not come?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Could + Subject + not + V1st + Object?)

Sentence Modals Subject Not Verb Object हिंदी अनुवाद
Could you not speak English? Could you not speak English क्या तुम अंग्रेजी नहीं बोल सकते थे?
Could he not solve this problem? Could he not solve this problem क्या वह यह समस्या हल नहीं कर सकता था?
Could she not lift this box? Could she not lift this box क्या वह इस बक्से को नहीं उठा सकती थी?
Could they not win the match? Could they not win the match क्या वे मैच नहीं जीत सकते थे?
Could you not help me? Could you not help me क्या तुम मेरी मदद नहीं कर सकते थे?

More Examples:

  • Could you not speak English? → क्या तुम अंग्रेजी नहीं बोल सकते थे?
  • Could he not solve this sum? → क्या वह इस सवाल को हल नहीं कर सकता था?
  • Could she not lift this box? → क्या वह इस बक्से को नहीं उठा सकती थी?
  • Could they not win the match? → क्या वे मैच नहीं जीत सकते थे?
  • Could you not help me? → क्या तुम मेरी मदद नहीं कर सकते थे?
  • Could we not start then? → क्या हम तब शुरू नहीं कर सकते थे?
2 WH Family:   

इन वाक्यों में 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि Wh शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहचान: वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द आते हैं।

उदाहरण:

  • तुम यह कैसे कर सकते थे? → How could you do this?
  • वह कहाँ जा सकता था? → Where could he go?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Wh words + could + Subject + V1st + Object?)

Sentence Wh Word Modals Subject Verb Object हिंदी अनुवाद
How could you do this? How could you do this तुम यह कैसे कर सकते थे?
Where could he go? Where could he go - वह कहाँ जा सकता था?
What could she say? What could she say - वह क्या कह सकती थी?
Why could they not win? Why could they win - वे क्यों नहीं जीत सकते थे?
When could we meet him? When could we meet him हम उससे कब मिल सकते थे?

More Examples:

  • What could I do for you? → मैं आपके लिए क्या कर सकता था?
  • When could we meet? → हम कब मिल सकते थे?
  • How could you solve this? → तुम इसे कैसे हल कर सकते थे?
  • Where could he go? → वह कहाँ जा सकता था?
  • Why could they not wait? → वे इंतज़ार क्यों नहीं कर सकते थे?
  • Who could answer this question? → इस प्रश्न का उत्तर कौन दे सकता था?

इन वाक्यों में 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि Wh शब्दों के साथ 'नहीं' का प्रयोग करके भूतकाल (Past) के प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहचान: वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द और 'नहीं' दोनों आते हैं तथा अंत में 'सका/सकी/सके' या 'सकता था' आता है।

उदाहरण:

  • तुम यह क्यों नहीं कर सके? → Why could you not do this?
  • वह क्यों नहीं आ सका? → Why could he not come?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Wh words + could + Subject + not + V1st + Object?)

Sentence Wh Word Modals Subject Not Verb Object हिंदी अनुवाद
Why could you not do this? Why could you not do this तुम यह क्यों नहीं कर सके?
Why could he not come yesterday? Why could he not come yesterday वह कल क्यों नहीं आ सका?
How could she not understand this? How could she not understand this वह यह कैसे नहीं समझ सकी?
Why could they not win the match? Why could they not win the match वे मैच क्यों नहीं जीत सके?
When could we not meet him? When could we not meet him हम उससे कब नहीं मिल सके?

More Examples:

  • Why could you not finish your work? → तुम अपना काम क्यों पूरा नहीं कर सके?
  • Why could he not attend the meeting? → वह बैठक में शामिल क्यों नहीं हो सका?
  • How could they not see the danger? → वे खतरे को कैसे नहीं देख सके?
  • Where could she not find the key? → उसे चाबी कहाँ नहीं मिल सकी?
  • Why could we not inform them in time? → हम उन्हें समय पर सूचित क्यों नहीं कर सके?

इस लिंक पर क्लिक करके आप सभी 'wh' words को सीख सकते हैं। WH Words