Modals

Shall (भविष्यकाल, प्रस्ताव और दृढ़ निश्चय)

'Shall' एक Modal Helping Verb है जिसका उपयोग मुख्यतः I और We के साथ भविष्यकाल व्यक्त करने, प्रस्ताव देने और दृढ़ निश्चय दिखाने के लिए किया जाता है।

इस Modal का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है:

  • भविष्यकाल (Future Tense) व्यक्त करने के लिए I/We के साथ (जैसे- मैं कल जाऊँगा)।
  • प्रस्ताव (Offer/Suggestion) देने के लिए (जैसे- क्या मैं मदद करूँ?)।
  • दृढ़ निश्चय (Determination) के लिए He/She/They के साथ (जैसे- वह ज़रूर जाएगा)।

इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'गा', 'गी', 'गे' आदि आता है (I/We के साथ shall, अन्य subjects के साथ will)।

जैसे - मैं कल दिल्ली जाऊँगा। हम मिलकर काम करेंगे। क्या मैं खिड़की बंद करूँ?

Verb (क्रिया): इसके साथ हमेशा Verb की V1st (First Form) का प्रयोग होता है।   जैसे - go, come, help, start, open, etc. More

Helping Verb:

Shall - मुख्यतः I और We के साथ 'shall' का प्रयोग किया जाता है।

  • I, We के साथ:  shall
  • He, She, It, You, They के साथ:  will (सामान्यतः)

नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए हैं।

Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):   

इन वाक्यों में भविष्य में होने वाली क्रिया के बारे में सकारात्मक रूप से बात करते हैं।

इसमें Subject (I/We) के बाद Helping Verb के रूप में shall और फिर Verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • मैं कल दिल्ली जाऊँगा। → I shall go to Delhi tomorrow.
  • हम मिलकर काम करेंगे। → We shall work together.

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Subject + shall + V1st + Object)

Sentence Subject Modals Verb Object हिंदी अनुवाद
I shall go to Delhi tomorrow. I shall go to Delhi tomorrow मैं कल दिल्ली जाऊँगा।
We shall work together. We shall work together हम मिलकर काम करेंगे।
I shall help you. I shall help you मैं तुम्हारी मदद करूँगा।
We shall win this match. We shall win this match हम यह मैच जीतेंगे।
I shall return soon. I shall return soon मैं जल्दी लौट आऊँगा।
We shall meet again. We shall meet again हम फिर मिलेंगे।

More Examples:

  • I shall complete this project. → मैं यह प्रोजेक्ट पूरा करूँगा।
  • We shall leave early tomorrow. → हम कल जल्दी निकलेंगे।
  • I shall try my best. → मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूँगा।
  • We shall overcome all problems. → हम सभी समस्याओं पर विजय पाएँगे।
  • I shall speak the truth. → मैं सच बोलूँगा।
  • We shall support each other. → हम एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):   

इन वाक्यों में भविष्य में न करने की बात को दर्शाया जाता है। 'नहीं' के लिए shall not (या shan't) का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • मैं वहाँ नहीं जाऊँगा। → I shall not go there.
  • हम यह नहीं करेंगे। → We shall not do this.

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Subject + shall + not + V1st + Object)

Sentence Subject Modals + Not Verb Object हिंदी अनुवाद
I shall not go there. I shall not go there मैं वहाँ नहीं जाऊँगा।
We shall not do this. We shall not do this हम यह नहीं करेंगे।
I shall not accept this offer. I shall not accept this offer मैं यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं करूँगा।
We shall not give up. We shall not give up - हम हार नहीं मानेंगे।
I shall not lie to you. I shall not lie to you मैं तुमसे झूठ नहीं बोलूँगा।
We shall not waste time. We shall not waste time हम समय बर्बाद नहीं करेंगे।

More Examples:

  • I shall not break my promise. → मैं अपना वादा नहीं तोड़ूँगा।
  • We shall not forget this day. → हम यह दिन नहीं भूलेंगे।
  • I shall not repeat this mistake. → मैं यह गलती दोबारा नहीं करूँगा।
  • We shall not leave anyone behind. → हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे।
  • I shall not be afraid. → मैं डरूँगा नहीं।
  • We shall not tolerate injustice. → हम अन्याय सहन नहीं करेंगे।
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):   
1 Yes/No:   

इन वाक्यों में प्रस्ताव देने या भविष्य के बारे में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' में दिया जा सकता है।

पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं।

उदाहरण:

  • क्या मैं खिड़की खोलूँ? → Shall I open the window?
  • क्या हम अभी शुरू करें? → Shall we start now?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Shall + Subject + V1st + Object?)

Sentence Modals Subject Verb Object हिंदी अनुवाद
Shall I open the window? Shall I open the window क्या मैं खिड़की खोलूँ?
Shall we start now? Shall we start now क्या हम अभी शुरू करें?
Shall I help you? Shall I help you क्या मैं आपकी मदद करूँ?
Shall we go for a walk? Shall we go for a walk क्या हम टहलने जाएँ?
Shall I close the door? Shall I close the door क्या मैं दरवाज़ा बंद करूँ?

More Examples:

  • Shall I call a taxi? → क्या मैं टैक्सी बुलाऊँ?
  • Shall we order food? → क्या हम खाना ऑर्डर करें?
  • Shall I carry your bag? → क्या मैं आपका बैग उठाऊँ?
  • Shall we meet tomorrow? → क्या हम कल मिलें?
  • Shall I wait here? → क्या मैं यहाँ इंतज़ार करूँ?
  • Shall we begin the meeting? → क्या हम बैठक शुरू करें?

इन वाक्यों में प्रश्न भी पूछा जाता है और नकारात्मकता (नहीं) का भी बोध होता है।

उदाहरण:

  • क्या हम यह नहीं करेंगे? → Shall we not do this?
  • क्या मैं नहीं जाऊँगा? → Shall I not go?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Shall + Subject + not + V1st + Object?)

Sentence Modals Subject Not Verb Object हिंदी अनुवाद
Shall I not go? Shall I not go - क्या मैं नहीं जाऊँगा?
Shall we not do this? Shall we not do this क्या हम यह नहीं करेंगे?
Shall I not help you? Shall I not help you क्या मैं आपकी मदद नहीं करूँगा?
Shall we not start now? Shall we not start now क्या हम अभी शुरू नहीं करेंगे?
Shall I not wait here? Shall I not wait here क्या मैं यहाँ इंतज़ार नहीं करूँगा?

More Examples:

  • Shall we not try again? → क्या हम फिर से कोशिश नहीं करेंगे?
  • Shall I not speak the truth? → क्या मैं सच नहीं बोलूँगा?
  • Shall we not go together? → क्या हम साथ नहीं जाएँगे?
  • Shall I not close the window? → क्या मैं खिड़की बंद नहीं करूँगा?
  • Shall we not meet tomorrow? → क्या हम कल नहीं मिलेंगे?
  • Shall I not accept this offer? → क्या मैं यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं करूँगा?
2 WH Family:   

इन वाक्यों में 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि Wh शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहचान: वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द आते हैं।

उदाहरण:

  • मैं यह कैसे करूँ? → How shall I do this?
  • हम कहाँ जाएँ? → Where shall we go?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Wh words + shall + Subject + V1st + Object?)

Sentence Wh Word Modals Subject Verb Object हिंदी अनुवाद
How shall I do this? How shall I do this मैं यह कैसे करूँ?
Where shall we go? Where shall we go - हम कहाँ जाएँ?
What shall I bring? What shall I bring - मैं क्या लाऊँ?
When shall we leave? When shall we leave - हम कब निकलेंगे?
Why shall I not go? Why shall I go - मैं क्यों नहीं जाऊँ?

More Examples:

  • What shall I do for you? → मैं आपके लिए क्या करूँ?
  • When shall we start? → हम कब शुरू करेंगे?
  • How shall we solve this? → हम इसे कैसे हल करेंगे?
  • Where shall I keep this? → मैं यह कहाँ रखूँ?
  • Why shall we not try? → हम क्यों न कोशिश करें?
  • Who shall lead the team? → टीम का नेतृत्व कौन करेगा?

इन वाक्यों में 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि Wh शब्दों के साथ 'नहीं' (न) का प्रयोग करके सुझाव, प्रस्ताव या भविष्य के संबंध में प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहचान: वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द और 'नहीं/न' दोनों आते हैं तथा सुझाव या इच्छा का बोध होता है।

उदाहरण:

  • मैं यह क्यों न करूँ? → Why shall I not do this?
  • हम वहाँ क्यों न जाएँ? → Why shall we not go there?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Wh words + shall + Subject + not + V1st + Object?)

Sentence Wh Word Modals Subject Not Verb Object हिंदी अनुवाद
Why shall I not do this? Why shall I not do this मैं यह क्यों न करूँ?
Why shall we not go there? Why shall we not go there हम वहाँ क्यों न जाएँ?
Where shall we not enter? Where shall we not enter - हम कहाँ प्रवेश न करें?
When shall I not call you? When shall I not call you मैं तुम्हें कब कॉल न करूँ?
How shall we not accept this offer? How shall we not accept this offer हम इस प्रस्ताव को स्वीकार कैसे न करें?

More Examples:

  • Why shall I not help him? → मैं उसकी मदद क्यों न करूँ?
  • Why shall we not participate? → हम भाग क्यों न लें?
  • Where shall I not submit the document? → मैं दस्तावेज़ कहाँ जमा न करूँ?
  • How shall we not succeed? → हम सफल कैसे न हों?
  • Why shall we not discuss this issue? → हम इस मुद्दे पर चर्चा क्यों न करें?

इस लिंक पर क्लिक करके आप सभी 'wh' words को सीख सकते हैं। WH Words