Modals

Should (सलाह, कर्तव्य और नैतिक दायित्व)

'Should' एक Modal Helping Verb है जिसका उपयोग किसी को सलाह देने, कर्तव्य बताने या नैतिक दायित्व (moral obligation) व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

इस Modal का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है:

  • सलाह (Advice) देने के लिए (जैसे- तुम्हें रोज़ पढ़ना चाहिए)।
  • कर्तव्य (Duty) बताने के लिए (जैसे- हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए)।
  • अपेक्षा (Expectation) व्यक्त करने के लिए (जैसे- वह समय पर आना चाहिए)।

इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'चाहिए', 'चाहिए था' आदि आता है।

जैसे - तुम्हें रोज़ व्यायाम करना चाहिए। उसे सच बोलना चाहिए। हमें मेहनत करनी चाहिए।

Verb (क्रिया): इसके साथ हमेशा Verb की V1st (First Form) का प्रयोग होता है।   जैसे - study, eat, exercise, respect, speak, etc. More

Helping Verb:

Should - इसमें सभी Subjects के साथ केवल 'should' का ही प्रयोग किया जाता है (चाहे Subject Singular हो या Plural)।

  • He, She, It, I, We, You, They, या कोई भी Singular/Plural Name सबके साथ:  should

नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए हैं।

Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):   

इन वाक्यों में हम किसी को सकारात्मक रूप से सलाह देते हैं या किसी कर्तव्य की बात करते हैं।

इसमें Subject के बाद Helping Verb के रूप में should और फिर Verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • तुम्हें रोज़ पढ़ना चाहिए। → You should study daily.
  • उसे सच बोलना चाहिए। → He should speak the truth.

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Subject + should + V1st + Object)

Sentence Subject Modals Verb Object हिंदी अनुवाद
You should study daily. You should study daily तुम्हें रोज़ पढ़ना चाहिए।
He should speak the truth. He should speak the truth उसे सच बोलना चाहिए।
We should respect our elders. We should respect our elders हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
She should eat healthy food. She should eat healthy food उसे स्वस्थ खाना खाना चाहिए।
They should work hard. They should work hard उन्हें मेहनत करनी चाहिए।
I should exercise daily. I should exercise daily मुझे रोज़ व्यायाम करना चाहिए।

More Examples:

  • You should drink more water. → तुम्हें अधिक पानी पीना चाहिए।
  • She should sleep early. → उसे जल्दी सोना चाहिए।
  • He should apologize. → उसे माफी माँगनी चाहिए।
  • We should save money. → हमें पैसे बचाने चाहिए।
  • They should follow the rules. → उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए।
  • I should be more careful. → मुझे और सावधान रहना चाहिए।
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):   

इन वाक्यों में सलाह दी जाती है कि कोई काम नहीं करना चाहिए। 'नहीं चाहिए' के लिए should not (या shouldn't) का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • तुम्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। → You should not lie.
  • उसे धूम्रपान नहीं करना चाहिए। → He should not smoke.

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Subject + should + not + V1st + Object)

Sentence Subject Modals + Not Verb Object हिंदी अनुवाद
You should not lie. You should not lie - तुम्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए।
He should not smoke. He should not smoke - उसे धूम्रपान नहीं करना चाहिए।
We should not waste food. We should not waste food हमें खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए।
She should not skip meals. She should not skip meals उसे खाना छोड़ना नहीं चाहिए।
They should not cheat. They should not cheat - उन्हें धोखा नहीं देना चाहिए।
I should not be late. I should not be late मुझे देर नहीं करनी चाहिए।

More Examples:

  • You should not waste time. → तुम्हें समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
  • She should not stay up late. → उसे देर तक नहीं जागना चाहिए।
  • He should not fight. → उसे लड़ाई नहीं करनी चाहिए।
  • They should not ignore advice. → उन्हें सलाह को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • We should not be careless. → हमें लापरवाह नहीं होना चाहिए।
  • I should not eat junk food. → मुझे जंक फूड नहीं खाना चाहिए।
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):   
1 Yes/No:   

इन वाक्यों में सलाह के बारे में प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' में दिया जा सकता है।

पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं।

उदाहरण:

  • क्या मुझे रोज़ पढ़ना चाहिए? → Should I study daily?
  • क्या उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए? → Should he go to the doctor?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Should + Subject + V1st + Object?)

Sentence Modals Subject Verb Object हिंदी अनुवाद
Should I study daily? Should I study daily क्या मुझे रोज़ पढ़ना चाहिए?
Should he go to the doctor? Should he go to the doctor क्या उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए?
Should she apologize? Should she apologize - क्या उसे माफी माँगनी चाहिए?
Should they follow the rules? Should they follow the rules क्या उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए?
Should we save money? Should we save money क्या हमें पैसे बचाने चाहिए?

More Examples:

  • Should I eat more vegetables? → क्या मुझे अधिक सब्जियाँ खानी चाहिए?
  • Should she rest? → क्या उसे आराम करना चाहिए?
  • Should you accept this offer? → क्या तुम्हें यह प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए?
  • Should he speak the truth? → क्या उसे सच बोलना चाहिए?
  • Should they come early? → क्या उन्हें जल्दी आना चाहिए?
  • Should we start now? → क्या हमें अभी शुरू करना चाहिए?

इन वाक्यों में प्रश्न भी पूछा जाता है और नकारात्मकता (नहीं चाहिए) का भी बोध होता है।

उदाहरण:

  • क्या उसे झूठ नहीं बोलना चाहिए? → Should he not lie?
  • क्या हमें समय बर्बाद नहीं करना चाहिए? → Should we not waste time?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Should + Subject + not + V1st + Object?)

Sentence Modals Subject Not Verb Object हिंदी अनुवाद
Should he not lie? Should he not lie - क्या उसे झूठ नहीं बोलना चाहिए?
Should we not waste time? Should we not waste time क्या हमें समय बर्बाद नहीं करना चाहिए?
Should she not eat junk food? Should she not eat junk food क्या उसे जंक फूड नहीं खाना चाहिए?
Should they not follow rules? Should they not follow rules क्या उन्हें नियमों का पालन नहीं करना चाहिए?
Should you not apologize? Should you not apologize - क्या तुम्हें माफी नहीं माँगनी चाहिए?

More Examples:

  • Should you not be careful? → क्या तुम्हें सावधान नहीं रहना चाहिए?
  • Should she not rest? → क्या उसे आराम नहीं करना चाहिए?
  • Should he not study? → क्या उसे पढ़ाई नहीं करनी चाहिए?
  • Should they not save money? → क्या उन्हें पैसे नहीं बचाने चाहिए?
  • Should we not help them? → क्या हमें उनकी मदद नहीं करनी चाहिए?
  • Should I not speak the truth? → क्या मुझे सच नहीं बोलना चाहिए?
2 WH Family:   

इन वाक्यों में 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि Wh शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहचान: वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द आते हैं।

उदाहरण:

  • मुझे क्या खाना चाहिए? → What should I eat?
  • हमें कहाँ जाना चाहिए? → Where should we go?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Wh words + should + Subject + V1st + Object?)

Sentence Wh Word Modals Subject Verb Object हिंदी अनुवाद
What should I eat? What should I eat - मुझे क्या खाना चाहिए?
Where should we go? Where should we go - हमें कहाँ जाना चाहिए?
How should she behave? How should she behave - उसे कैसे व्यवहार करना चाहिए?
Why should he leave early? Why should he leave early उसे जल्दी क्यों जाना चाहिए?
When should they arrive? When should they arrive - उन्हें कब पहुँचना चाहिए?

More Examples:

  • What should I do now? → मुझे अब क्या करना चाहिए?
  • When should we start? → हमें कब शुरू करना चाहिए?
  • How should you speak? → तुम्हें कैसे बोलना चाहिए?
  • Where should he go? → उसे कहाँ जाना चाहिए?
  • Why should they not wait? → उन्हें इंतज़ार क्यों नहीं करना चाहिए?
  • Who should answer this? → इसका उत्तर किसे देना चाहिए?

इन वाक्यों में 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि Wh शब्दों के साथ 'नहीं' का प्रयोग करके सलाह, कर्तव्य या सुझाव के नकारात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहचान: वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द और 'नहीं' दोनों आते हैं तथा अंत में 'चाहिए' आता है।

उदाहरण:

  • मुझे यह क्यों नहीं करना चाहिए? → Why should I not do this?
  • उसे वहाँ क्यों नहीं जाना चाहिए? → Why should he not go there?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Wh words + should + Subject + not + V1st + Object?)

Sentence Wh Word Modals Subject Not Verb Object हिंदी अनुवाद
Why should I not do this? Why should I not do this मुझे यह क्यों नहीं करना चाहिए?
Why should he not go there? Why should he not go there उसे वहाँ क्यों नहीं जाना चाहिए?
What should we not eat during fever? What should we not eat during fever हमें बुखार में क्या नहीं खाना चाहिए?
Why should they not join us? Why should they not join us उन्हें हमारे साथ क्यों नहीं जुड़ना चाहिए?
When should you not drive? When should you not drive - तुम्हें गाड़ी कब नहीं चलानी चाहिए?

More Examples:

  • Why should students not waste time? → छात्रों को समय बर्बाद क्यों नहीं करना चाहिए?
  • Where should children not play? → बच्चों को कहाँ नहीं खेलना चाहिए?
  • Why should we not trust rumors? → हमें अफवाहों पर भरोसा क्यों नहीं करना चाहिए?
  • How should one not react in anger? → किसी को गुस्से में कैसी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए?
  • Why should she not consult a doctor? → उसे डॉक्टर से सलाह क्यों नहीं लेनी चाहिए?

इस लिंक पर क्लिक करके आप सभी 'wh' words को सीख सकते हैं। WH Words