Modals

May (अनुमति और संभावना)

'May' एक Modal Helping Verb है जिसका उपयोग विनम्र तरीके से अनुमति लेने या देने और संभावना (possibility) व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

इस Modal का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है:

  • अनुमति (Permission) लेने या देने के लिए (जैसे- क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?)।
  • संभावना (Possibility) व्यक्त करने के लिए (जैसे- आज बारिश हो सकती है)।
  • शुभकामना (Wish/Blessing) देने के लिए (जैसे- ईश्वर आपको आशीर्वाद दे)।

इसकी मुख्य पहचान: हिंदी वाक्यों के अंत में 'सकता है', 'सकती है', 'सकते हैं', 'हो सकता है' आदि आता है। (Can की तुलना में अधिक विनम्र और अनिश्चित)

जैसे - आज बारिश हो सकती है। क्या मैं जा सकता हूँ? वह आ सकता है।

Verb (क्रिया): इसके साथ हमेशा Verb की V1st (First Form) का प्रयोग होता है।   जैसे - go, rain, come, be, help, etc. More

Helping Verb:

May - इसमें सभी Subjects के साथ केवल 'may' का ही प्रयोग किया जाता है (चाहे Subject Singular हो या Plural)।

  • He, She, It, I, We, You, They, या कोई भी Singular/Plural Name सबके साथ:  may

नीचे सभी प्रकार के Sentence (वाक्य) बनाने के नियम बताए गए हैं।

Affirmative sentence (सकारात्मक वाक्य):   

इन वाक्यों में हम संभावना या अनुमति के बारे में सकारात्मक रूप से बात करते हैं।

इसमें Subject के बाद Helping Verb के रूप में may और फिर Verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • आज बारिश हो सकती है। → It may rain today.
  • वह आ सकता है। → He may come.

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Subject + may + V1st + Object)

Sentence Subject Modals Verb Object हिंदी अनुवाद
It may rain today. It may rain today आज बारिश हो सकती है।
He may come to the party. He may come to the party वह पार्टी में आ सकता है।
She may go to Delhi. She may go to Delhi वह दिल्ली जा सकती है।
You may leave now. You may leave now तुम अब जा सकते हो।
They may arrive late. They may arrive late वे देर से आ सकते हैं।
I may try again. I may try again मैं फिर से कोशिश कर सकता हूँ।

More Examples:

  • We may win the competition. → हम प्रतियोगिता जीत सकते हैं।
  • She may become a doctor. → वह डॉक्टर बन सकती है।
  • He may not be at home. → वह घर पर नहीं हो सकता।
  • You may sit here. → तुम यहाँ बैठ सकते हो।
  • They may know the answer. → उन्हें उत्तर पता हो सकता है।
  • It may be true. → यह सच हो सकता है।
Negative sentence (नकारात्मक वाक्य):   

इन वाक्यों में संभावना न होने या अनुमति न देने को दर्शाया जाता है। 'नहीं' के लिए may not (या mayn't) का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • आज बारिश नहीं हो सकती है। → It may not rain today.
  • वह नहीं आ सकता है। → He may not come.

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Subject + may + not + V1st + Object)

Sentence Subject Modals + Not Verb Object हिंदी अनुवाद
It may not rain today. It may not rain today आज बारिश नहीं हो सकती है।
He may not come. He may not come - वह नहीं आ सकता है।
She may not go to Delhi. She may not go to Delhi वह दिल्ली नहीं जा सकती है।
You may not enter here. You may not enter here तुम यहाँ नहीं आ सकते।
They may not arrive on time. They may not arrive on time वे समय पर नहीं आ सकते हैं।
I may not try again. I may not try again मैं फिर से कोशिश नहीं कर सकता हूँ।

More Examples:

  • We may not win the competition. → हम प्रतियोगिता नहीं जीत सकते।
  • She may not be home. → वह घर पर नहीं हो सकती।
  • He may not know the answer. → उसे उत्तर नहीं पता हो सकता।
  • You may not use my phone. → तुम मेरा फोन इस्तेमाल नहीं कर सकते।
  • They may not agree. → वे सहमत नहीं हो सकते।
  • It may not be true. → यह सच नहीं हो सकता।
Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):   
1 Yes/No:   

इन वाक्यों में अनुमति लेने के लिए प्रश्न पूछा जाता है जिनका उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' में दिया जा सकता है।

पहचान: हिंदी के ऐसे वाक्य 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं।

उदाहरण:

  • क्या मैं अंदर आ सकता हूँ? → May I come in?
  • क्या मैं आपका फोन इस्तेमाल कर सकता हूँ? → May I use your phone?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (May + Subject + V1st + Object?)

Sentence Modals Subject Verb Object हिंदी अनुवाद
May I come in? May I come in क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
May I use your phone? May I use your phone क्या मैं आपका फोन इस्तेमाल कर सकता हूँ?
May she sit here? May she sit here क्या वह यहाँ बैठ सकती है?
May they go home early? May they go home early क्या वे जल्दी घर जा सकते हैं?
May we start the work? May we start the work क्या हम काम शुरू कर सकते हैं?

More Examples:

  • May I help you? → क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूँ?
  • May she leave early today? → क्या वह आज जल्दी जा सकती है?
  • May I ask a question? → क्या मैं एक सवाल पूछ सकता हूँ?
  • May he borrow your pen? → क्या वह आपकी कलम उधार ले सकता है?
  • May we take a break? → क्या हम थोड़ा आराम कर सकते हैं?
  • May I open the window? → क्या मैं खिड़की खोल सकता हूँ?

इन वाक्यों में प्रश्न भी पूछा जाता है और नकारात्मकता (नहीं) का भी बोध होता है।

उदाहरण:

  • क्या मैं यहाँ नहीं आ सकता? → May I not come here?
  • क्या वह नहीं जा सकता? → May he not go?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (May + Subject + not + V1st + Object?)

Sentence Modals Subject Not Verb Object हिंदी अनुवाद
May I not come here? May I not come here क्या मैं यहाँ नहीं आ सकता?
May he not go there? May he not go there क्या वह वहाँ नहीं जा सकता?
May she not sit here? May she not sit here क्या वह यहाँ नहीं बैठ सकती?
May they not leave early? May they not leave early क्या वे जल्दी नहीं जा सकते?
May we not use this room? May we not use this room क्या हम इस कमरे का उपयोग नहीं कर सकते?

More Examples:

  • May I not help you? → क्या मैं आपकी मदद नहीं कर सकता?
  • May she not stay here? → क्या वह यहाँ नहीं रह सकती?
  • May he not borrow this? → क्या वह यह उधार नहीं ले सकता?
  • May they not come inside? → क्या वे अंदर नहीं आ सकते?
  • May we not take a break? → क्या हम आराम नहीं कर सकते?
  • May I not open the window? → क्या मैं खिड़की नहीं खोल सकता?
2 WH Family:   

इन वाक्यों में 'क्या', 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि Wh शब्दों का प्रयोग करके प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहचान: वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द आते हैं।

उदाहरण:

  • मैं यहाँ क्यों आ सकता हूँ? → Why may I come here?
  • वह कहाँ जा सकता है? → Where may he go?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Wh words + may + Subject + V1st + Object?)

Sentence Wh Word Modals Subject Verb Object हिंदी अनुवाद
Where may he go? Where may he go - वह कहाँ जा सकता है?
What may I bring? What may I bring - मैं क्या ला सकता हूँ?
Why may she not come? Why may she come - वह क्यों नहीं आ सकती?
When may they arrive? When may they arrive - वे कब आ सकते हैं?
How may we help you? How may we help you हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं?

More Examples:

  • What may I do for you? → मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ?
  • When may we leave? → हम कब जा सकते हैं?
  • How may I reach you? → मैं आप तक कैसे पहुँच सकता हूँ?
  • Where may she sit? → वह कहाँ बैठ सकती है?
  • Why may they not enter? → वे अंदर क्यों नहीं आ सकते?
  • Who may attend this event? → इस कार्यक्रम में कौन आ सकता है?

इन वाक्यों में 'क्यों', 'कैसे', 'कहाँ' आदि Wh शब्दों के साथ 'नहीं' का प्रयोग करके अनुमति या संभावना के अभाव के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं।

पहचान: वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द और 'नहीं' दोनों आते हैं तथा अनुमति या संभावना का बोध होता है।

उदाहरण:

  • वह क्यों नहीं आ सकती है? → Why may she not come?
  • वे अंदर क्यों नहीं आ सकते? → Why may they not enter?

Sentence बनाना

Rule याद रखें: (Wh words + may + Subject + not + V1st + Object?)

Sentence Wh Word Modals Subject Not Verb Object हिंदी अनुवाद
Why may she not come today? Why may she not come today वह आज क्यों नहीं आ सकती है?
Why may they not enter the hall? Why may they not enter the hall वे हॉल में प्रवेश क्यों नहीं कर सकते?
Where may I not park my car? Where may I not park my car मैं अपनी कार कहाँ पार्क नहीं कर सकता?
Why may we not use this room? Why may we not use this room हम इस कमरे का उपयोग क्यों नहीं कर सकते?
When may he not leave the office? When may he not leave the office वह कार्यालय कब नहीं छोड़ सकता?

More Examples:

  • Why may you not attend the seminar? → आप संगोष्ठी में क्यों नहीं शामिल हो सकते?
  • How may they not know the rules? → उन्हें नियम कैसे नहीं पता हो सकते?
  • Why may I not sit here? → मैं यहाँ क्यों नहीं बैठ सकता?
  • Where may students not go? → छात्र कहाँ नहीं जा सकते हैं?
  • Why may she not participate? → वह भाग क्यों नहीं ले सकती?

इस लिंक पर क्लिक करके आप सभी 'wh' words को सीख सकते हैं। WH Words